शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Mirabai Chanu won silver medal, all celebrities including PM Modi congratulated
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 जुलाई 2021 (14:28 IST)

मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल, PM MODI सहित तमाम राजनीतिक हस्तियों ने दी बधाई

Mirabai Chanu
नयी दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत उनके शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है और खेलों की इस बड़ी स्पर्धा का इससे अच्छा आगाज नहीं हो सकता था।

चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है।

मोदी ने ‘चीयर4इंडिया’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया, ‘‘टोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। भारत मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित है। भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।’’

 
मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और टोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।

 
मोदी के साथ-साथ राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने मीराबाई के लिए ट्वीट किए और बधाई संदेश भी दिया। दिल्ली के मुख्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ‘’वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए मीराबाई चानू को बधाई। टोक्यो ओलंपिक में हमारा पहला पदक। प्रत्येक भारतीय को आप पर गर्व है।''

ये भी पढ़ें
Tokyo Olympics: तीरंदाजी मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी