‘खतरों के खिलाड़ी’ लेवल 2 की विजेता बनने का गौरव अनुष्का मनचंदा को मिला। फाइनल में अनुष्का ने कैरोल ग्रेशियस और जेसी रंधावा को पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम किया।
अक्षय कुमार द्वारा संचालित इस शो में तेरह प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। दक्षिण अफ्रीका के ठंडे मौसम में इन लड़कियों ने कई मुश्किल स्टंट को अंजाम दिया, जिनमें कुछ पानी के अंदर थे, कुछ आसमान में थे और कुछ जानवरों के साथ थे।
वैसे इस शो के टीवी पर आरंभ होने के पहले ही ये खबर आ गई थी कि अनुष्का ने खिताब हासिल किया है, जो आखिर में सच साबित हुई।