• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Swami Om, Bigg Boss, Salman Khan
Written By

घिनौनी हरकत के बाद स्वामी ओम ‍को बिग बॉस शो से किया बाहर!

स्वामी ओम
अपने आपको स्वामी कहने वाले स्वामी ओम ने बिग बॉस में साधारण इंसान से भी घटिया हरकतें की। कई चेतावनी उन्हें बिग बॉस और सलमान खान से मिली, लेकिन वे हर बार माफी मांगते और हरकत भी जारी रखते। हाल ही में उन्होंने घिनौनी हरकत की और कहा जा रहा है कि बिग बॉस शो से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 


 
कैप्टेंसी के टास्क के दौरान स्वामी ओम ने कटोरे में पेशाब कर बानी और रोहन पर फेंक दी। इसे घिनौनी हरकता माना गया और उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसके पहले भी एक बार उन्होंने किचन में पेशाब कर दी थी। वे लगातार विवादों का केन्द्र रहे। घर के सदस्य उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। कई बार सलमान खान भी झल्लाए।
ये भी पढ़ें
कॉफी विद डी को मिली 'डी' की धमकी... फिल्म आगे बढ़ी