Hanuman Chalisa
✕

विकास गुप्ता-शिल्पा शिंदे-प्रियांक शर्मा का ट्रायो, एक साथ करेंगे काम

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (12:06 IST)
बिग बॉस के घर में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई उनके सबसे खास दुश्मन विकास गुप्ता के साथ। पहले ही दिन से उनके मतभेदों ने शो को बढ़ावा दिया। शिल्पा और विकास ने शो के दौरान हर समय एक-दूसरे को तंग करने की कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक की शिल्पा के कारण विकास घर छोड़कर भी भाग गए थे। लेकिन अंत तक सब कुछ ठीक हुआ और दोनों ने अपने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे का कई जगह साथ दिया। 
 
शिल्पा ने इस बारे में बताया कि पहले तो मुझे पता ही नहीं था कि मुझे वहां विकास गुप्ता मिल जाएंगे। बाद में जब मुझे यह पता चला, तब मैंने तय कर लिया था कि अब तो मैं पूरा बदला लूंगी। वैसे, विकास बुरे इंसान नहीं हैं। उन्हें प्रोड्यूसर्स से गलत जानकारी मिली थी, लेकिन तब उन्होंने अपनी पोज़िशन का दबदबा दिखाते हुए मुझे हटाने का फैसला सुना दिया था। उन्हें उस समय सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए था। खैर, अब सब ठीक है। 

ALSO READ: सलमान खान को लेकर यह कहा शिल्पा शिंदे ने
 
शिल्पा ने विकास के साथ काम करने को लेकर कहा कि मैंने एक टास्क में मैंने उनसे वादा किया था कि मैं उनके साथ काम करूंगी। उस टास्क में उन्होंने मेरे लिए अपनी पसंदीदा जैकेट खराब कर दी थी और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। विकास जल्द ही एक वेब सीरिज़ बनाने वाले हैं जिसमें मैं उनके साथ काम करूंगी। 
 
विकास गुप्ता अब अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी मे लगेंगे। इसमें उनके साथ उनके पुराने दोस्त प्रियांक शर्मा भी होंगे। विकास, एकता कपूर के ALT बालाजी एप के लिए एक वेब सीरिज़ पर काम करेंगे और उन्होंने शिल्पा को लेने का भी फैसला लिया है। दरअसल विकास और शिल्पा शो 'भाभीजी घर पर हैं' में साथ थे, वहीं प्रियांक उनके काफी पुराने दोस्त हैं लेकिन बिग बॉस के घर में आकर उनकी बात बिगड़ गई थी। 
 
शिल्पा ने बिग बॉस के बाद नए प्रॉजेक्ट्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया मैं टीवी के डेली सोप नहीं करूंगी। मैं बड़ी मुश्किल से शिल्पा शिंदे बनी हूं और शिल्पा शिंदे बनकर ही काम करना चाहती हूं। रिएलिटी शोज में मैं कंटेस्टेंट बनाना नहीं चाहती, जज बन नहीं सकती, लेकिन मैं होस्ट करना चाहती हूं। दो-तीन फिल्मों की बात चल रही थी, वह करूंगी। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख