1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. rahul raj got married to saloni sharma

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल ने की गर्लफ्रेंड से शादी

राहुल राज
बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी को टीवी इंडस्ट्री में बहुत पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ वर्षों पहले उन्होंने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इसके वजह उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह बताए जा रहे थे। राहुल राज की वजह से प्रत्युषा ने आत्महत्या की। दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन प्रत्युषा का इल्ज़ाम था कि राहुल ने उन्हें धोखा दिया। 
 
अब उनके बॉयफ्रेंड राहुल ने शादी कर ली है। खास बात यह है कि जिस लड़की की वजह से प्रत्युषा और राहुल में झगड़े होते थे, राहुल ने उसी लड़की से शादी की है। एक्ट्रेस और मॉडल सलोनी शर्मा, राहुल की लंबे समय से गर्लफ्रेंड हैं। दोनों का रिलेशनशिप तब भी था, जब प्रत्युषा और राहुल मिले भी नहीं थे। इसलिए प्रत्युषा के राहुल की लाइफ में आने के बाद सलोनी के उन पर इल्ज़ाम भी लगाए थे। 
 
खबर है कि राहुल और सलोनी, प्रत्युषा की मौत के बाद भी साथ थे। अब दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है। इसकी एक तस्वीर राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि आज हम दोनों ने शादी कर ली है.. हमने आजीवन साथ रहने और प्यार करने का वादा किया है.. हमें अपना आशीर्वाद दें ताकि हम अपनी जिंदगी की नई शुरूआत कर सकें। 

 
राहुल ने यह भी कहा कि शादी की और तस्वीरें आना बाकी है। इसके पहले भी राहुल और सलोनी काफी तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। दोनों का प्यार करीब 2011 से चला आ रहा है। सलोनी और राहुल बिजनेस पार्टनर भी हैं। और अब वे लाइफ पार्टनर भी हो गए हैं। 
अगला लेख
यह हैं 'दीपवीर' की शादी के ग्लैमर फोटोग्राफर, कहा यह सपनों से बनी शादी थी