• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Paridhi Sharma, Jodha Akbar, TV
Written By

जोधा बनेंगी वैष्णो देवी, जल्दी करेंगी कमबैक

परिधि शर्मा
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस परिधि शर्मा शो 'जोधा-अकबर' (2013-15) से बहुत फेमस हुई थीं। वे इंदौर की रहने वाली हैं और 2009 से टेलीविज़न इंडस्ट्री में आई हैं। हालांकि वे लंबे समय से छोटे परदे पर नज़र नहीं आई हैं लेकिन खबर है कि वे जल्द ही अपने फैंस के लिए वापसी कर रही हैं। 
 
जोधा अकबर में जोधा का रोल निभाने वाली खूबसूरत परिधि दोबारा टीवी पर आने वाली हैं। परिधि पीरियड ड्रामा से फेमस हुई थीं लेकिन अब वे धार्मिक शो में नज़र आएंगी। वे अब माता वैष्णो देवी पर बन रहे शो में नजर आएंगी, जो कि जल्द ही स्टार भारत पर टेलीकास्ट होगा। इसे अरविंद बब्बल प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके करीब 50 एपिसोड होंगे। 
 
जोधा अकबर के पहले परिधि 'तेरे मेरे सपने' और 'रुक जाना नहीं' में भी नज़र आई थीं। परिधि ने जोधा के बारे में बताया था कि जब वे जोधा की ड्रेस में एकता के सामने पहुंचीं तो डायलॉग बोलते ही उन्हें सिलेक्ट कर लिया गया।
ये भी पढ़ें
आमिर खान ने यह गीत सुनकर मनाया वेलेंटाइन डे!