Daily Horoscope
Thu, 19 Nov 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Paridhi Sharma, Jodha Akbar

एक्ट्रेस परिधि शर्मा बनी रियल लाइफ में मां

परिधि शर्मा
पॉपुलर टीवी शो 'जोधा-अकबर' में जोधा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा मां बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह अपने बेटे और परिवार के साथ नज़र आ रही हैं। यह फोटो उज्जैन के महांकाल मंदिर का है।  
 
फोटो को देखकर आप पहली नज़र में यह जान ही नहीं पाएंगे कि यह परिधि ही हैं। उनका लुक पूरी तरह से बदल चुका है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में परिधि की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो सामने आई थी। इंदौर में जन्मी इस एक्ट्रेस ने साल 2011 में बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना से शादी की थी।  
 
'जोधा अकबर' से पहले परिधि ने दो अन्य शोज में भी काम किया। साल 2009 में वे पहली बार 'तेरे मेरे सपने' में मीरा का किरदार निभाते नजर आई थीं और इसके बाद वे 2011 में शो 'रुक जाना नहीं' में लीड कैरेक्टर की सहेली महक के किरदार में नजर आईं।
ये भी पढ़ें
सिद्धार्थ शुक्ला 'दिल से दिल तक' शो से हुए बाहर