• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Naagin, Mouni Roy, Bigg Boss, TV Serial
Written By

टीवी धारावाहिक 'नागिन' होगा बंद!

टीवी धारावाहिक 'नागिन' होगा बंद! - Naagin, Mouni Roy, Bigg Boss, TV Serial
टीवी धारावाहिक 'नागिन' ने धूम मचा दी है। यह सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। खुद सलमान खान ने 'बिग बॉस' में कहा कि 'नागिन' के आगे उनका शो कुछ भी नहीं है। टीआरपी चार्ट में यह नंबर वन है। अर्जुन बिजलानी, मौनी रॉय और अदा खान के लीड रोल वाला यह धारावाहिक मई में बंद होने वाला है। 14 मई को इसका अंतिम एपिसोड प्रसारित होगा। 
 
सूत्रों का कहना है कि इस धारावाहिक को शुरू में ही लंबा न खींचने का मन बना लिया गया था। यह एक सीमित एपिसोड वाला शो था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह धारावाहिक धमाल मचा देगा। 
 
जनवरी में ही इस शो को खत्म हो जाना था, लेकिन लोकप्रियता को देखते हुए इस शो को बढ़ा दिया गया है। यह सुझाव भी आया है कि मई में इसे समाप्त कर इसका दूसरा सीजन कुछ समय बाद शुरू किया जाए। 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : मस्त है...