dharma sangrah
✕

नागिन 3 प्रोमो: नाग की मौत का बदला लेने आई 3 नागिनें

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (14:47 IST)
दर्शकों का फेवरेट टीवी शो 'नागिन 3' का पहला प्रोमो रिलीज़ हो चुकी है। एकता कपूर के शो का इंतज़ार लंबे समय से फैंस को था। फिल्म का पोस्टर आने के बाद ही से दर्शक बेसब्री से अपने पसंदीदा शो के लिए उत्सुक हो गए थे। हाल ही में मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज़ कर दिया है। 
 
'नागिन 3' में करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी लीड रोल में हैं। ये दोनों ही नागिने एक है लेकिन इस बार उनके कई रूप हैं। नागिंस के लुक शानदार हैं और इस बार नाग रजत तोकास को भी बहुत पसंद किया जा रहा है। इसके पहले भी के छोटा सा प्रोमो सामने आया था जिसमें नागिन का भयानक रुप दिखाया गया था। वो अपना बदला लेने के लिए आई है। 
 
इस बार की कहानी पिछली बार की कहानी को आगे बढ़ा रही है। मेकर्स ने इसका प्रोमो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें एक सांप का जोड़ा प्यार कर रहा होता है लेकिन अचानक कुछ लोग आकर उन्हें अलग कर देते हैं। प्रोमो के मुताबिक इस बार शो में सारी हदें पार होंगी। लेकिन नागिन बदला लेने दोबारा आएगी और वो भी अलग-अलग अवतारों में। 
 
 
नागिन के रुप में करिश्मा तन्ना शानदार लग रही हैं। उनकी नागराज रजत तोकास के साथ ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री भी देखने लायक है। नागिन के दुसरे रुप में अनिता हसनंदानी भी बेहतरीन ही हैं लेकिन इस प्रोमो में उनका ज़्यादा भाग देखने को नहीं मिला। उम्मीद है अगले प्रोमो में उनका अवतार भी देखने मिलेगा। खबर के मुताबिक इस शो में तीसरी नागिन सुरभी ज्योति भी हैं। 

Show comments

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख