suvichar
✕

पूरा दिन किया सलमान का इंतज़ार, अब मिलेंगे अगले हफ्ते

सलमान का 'रेस 3' पर इतना अधिकार, आगे बढ़ा दी ट्रेलर की रिलीज़ डेट

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (14:42 IST)
फिल्म रेस 3 के दीवाने फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। सलमान खान की इस धमाकेदार फिल्म के पोस्टर्स रिलीज़ होने के बाद फैंस जल्द ही फिल्म के ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे। मेकर्स ने इस बेसब्री को देखते हुए फिल्म का ट्रेलर 5 मई को रिलीज़ करने की बात कही थी। 
 
फैंस ट्रेलर का बेसब्री से पूरे दिन इंतज़ार कर रहे थे लेकिन निराशा मिली। फिल्म का ट्रेलर 5 मई को रिलीज़ नहीं हुआ। खबर के मुताबिक ट्रेलर रिलीज़ डेट आगे बढ़ गई है। अब फैन को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। 
 
सभी जानते हैं कि सलमान का इस फिल्म में कितना कॉंट्रिब्युशन है। वे फिल्म के हर डिपार्टमेंट की जानकारी रखते हैं और फिल्म से जुड़ी बात में उनकी राय ज़रुरी होती है। ऐसे में सलमान ने जब ट्रेलर का फर्स्ट कट देखा तो उन्हें पसंद नहीं आया। इसी वजह से अब ट्रेलर को नए तरीके से पेश किया जाना है। जिसके लिए मेकर्स को समय लगेगा। 
 
हालांकि फैन को निराश होने की ज़रुरत नहीं। बदलावों के बाद अब ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज़ कर दिया जाएगा। टीम पूरी तरह से रिलीज़ के लिए उत्साहित है। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। कोई और हो या ना हो, सलमान के फैंस इससे ज़रुर खुश होंगे। फिल्म में सलमान और जैकलीन के रोमांस के अलावा अनिल कपूर, साकिब सलीम, डेज़ी शाह भी नज़र आएंगे। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख