suvichar

'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस सुरवीन चावला के खिलाफ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 5 मई 2018 (14:39 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला आजकल बहुत सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही एक बयान दिया था कि उनके पति अक्षय ठाकुर को फिल्म में सुरवीन के बोल्ड अवतार से कोई परेशानी नहीं है। तभी से दोनों अपने प्यार के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। एक बार सुरवीन चर्चाओं में हैं लेकिन गलत चर्चा में। 
 
दरअसल खबर के मुताबिक सुरवीन चावला के पति अक्षय ठाकुर और उनके बाई मनविन्दर चावला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले के मुताबिक अक्षय और मनविन्दर ने एक प्रोड्युसर और उसके बेटे के साथ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। यह मामला होशियारपुर का है जहां होशियारपुर पुलिस ने 40 लाख की धोखाधड़ी करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
इसकी पुष्टि करते हुए पॉलीवुड प्रोड्युसर सत्यपाल गुप्ता और उनके बेटे पंकज गुप्ता ने बताया कि पंजाबी फिल्म 'नील बट्टा सन्नाटा' को बनाने के लिए तीनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने उनके दिए पैसे ना तो लौटाए हैं और ना ही अब उस बारे में बात कर रहे हैं। सत्यपाल ने यह भी बताया कि मेरे 40 लाख रुपए फिल्म निर्माण कंपनी की जगह अक्षय ठाकुर के खाते में कैसे ट्रांसफर हो गए यह समझ नहीं आ रहा। 
 
प्रोड्युसर के वकील नवीन जैरथ ने बताया कि मेरे क्लाइंट पंकज गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुप्ता निवासी फगवाड़ा रोड होशियारपुर का पंजाब व न्यूजीलैंड में फिल्म एक्ट्रेस सुरवीन चावला व उसके भाई मनविन्दर चावला से संपर्क था। उन्होंने मेरे क्लाइट्स को बताया कि वे नील बट्टे सन्नाटा फिल्म बना रहे हैं। जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए का इनवेस्टमेंट चाहिए। इसमें से 60 लाख रुपए फिल्म रिलीज होने के 6 महीने के बाद मिल जाएंगे। इसके अलावा उनकी रकम भी डबल हो जाएगी। 
 
इसके बाद सत्यपाल ने फिल्म निर्माण कंपनी के नाम पर 11 लाख व 40 लाख रुपए का चेक दे दिया। किसी वजह से 11 लाख रुपए वापस उनके खाते में आ गए। लेकिन 40 लाख रुपए फिल्म निर्माण कंपनी के खाते में शो नहीं हो रहे थे। फिल्म 22 अप्रैल 2016 को रिलीज हो गई। लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। इसके बाद वो रुपए सुरवीन चावला के पति अक्षय ठाकुर के खाते में ट्रांसफर हो गए वो भी समझ नहीं आ रहा। 

ALSO READ: अब दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनिल कपूर मना रहे सोनम की शादी की खुशियां
 
शिकायतकर्ता सत्यपाल गुप्ता की शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और पुलिस ने आरोपी सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठाकुर और भाई मनविन्दर चावला के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। उन्हें जल्द ही नोटिस दिया जाएगा। 

Show comments

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, गोस्वामी तुलसीदास की अमर गाथा आएगी पर्दे पर

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख