ramcharitmanas

डिस्कवरी शुरू करेगा मनोरंजन चैनल 'जीत'

Updated: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (20:47 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका की प्रसारण कंपनी डिस्कवरी भारत में मनोरंजन क्षेत्र में दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। 12 फरवरी को 'डिस्कवरी जीत' शुरू होगा। कंपनी का दावा है कि वह भारत में मनोरंजन चैनलों की दिशा बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
 
 
कंपनी ने कहा कि डिस्कवरी जीत 10 करोड़ से ज्यादा घरों में एक साथ शुरू होगा, जो भारत में मनोरंजन चैनलों की दुनिया में कीर्तिमान स्थापित करेगा। यही नहीं चैनल ने अपनी सामग्री को दुनियाभर के दर्शकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए नेटफ्लिक्स को 'ओवर द टॉप' वैश्विक साझेदार बनाया है। भारत में डिस्कवरी जीत चैनल पर दिखाई जाने वाली सामग्री के प्रसारण के फौरन बाद दुनियाभर में नेटफ्लिक्स से जुड़े लोग इसे देख सकेंगे।
 
डिस्कवरी कम्युनिकेशनंस इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक (दक्षिण एशिया) करण बजाज ने कहा, भारतीय मनोरंजन जगत में उद्देश्यपूर्ण सामग्री दिखाने के लिए डिस्कवरी जीत एक सबसे बड़ा प्रयास है। हमने भारत में प्रचलित मनोरंजन को लेकर गहन अध्ययन किया है और इसके बाद हमने ऐसी सामग्री तैयार की जो देशभर के दर्शकों का दिल छू लेगी। वहीं नेटफ्लिक्स के जरिए दुनियाभर के दर्शक ऐसी शानदार और अनूठी कहानियों का मजा ले सकेंगे, जिसमें भारतीय फ्लेवर है। (भाषा)

Show comments

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग में थे सख्त नियम, सेट पर गाली-गलौज से लेकर नॉन-वेज और शराब तक पर थी पाबंदी

'जवान' के 3 साल बाद भी छाया दीपिका पादुकोण का जादू, ऐश्वर्या राठौर के 6 साड़ी लुक्स आज भी हैं आइकॉनिक

'तुम्बाड 2' पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा अपडेट, बोले- कहानी आगे बढ़ रही है

मोहनलाल की नई फिल्म 'L367' के टाइटल से उठा पर्दा, 'ऑपरेशन गंगा' का फर्स्ट लुक आउट

'ये मेरा काम नहीं है...', Bigg Boss 20 के सेट पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख