Hanuman Chalisa
✕

कॉमेडी किंग कपिल के साथ नज़र आ सकती हैं भारती सिंह

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (12:55 IST)
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह लंबे समय से छोटे परदे से गायब हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने दोस्त और बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी की और शादीशुदा ज़िंदगी का लुत्फ उठा रही हैं। हालांकि यह ब्रेक जल्द ही खत्म होने वाला है। वे अपने पति के साथ एक प्रोजेक्ट में प्रोड्युसर के तौर पर आने वाली हैं। 
 
कॉमेडियन कपिल शर्मा भी जल्द ही अपने नए शो के साथ छोटे परदे पर आने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद थी कि भारती सिंह भी उनके साथ शो में नज़र आएंगी। इसका जवाब भारती ने दिया कि कपिल भाई के टेलीविजन पर वापस आने की मुझे बहुत खुशी है। हम सब बहुत उदास थे जब शो बंद हो गया था। किसी को बहुत समय तक दर्शकों से दूर नहीं रहना चाहिए। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं उनके शो में शामिल हो रही हूं। मैं शो का हिस्सा होंगी अगर ज़रुरत हुई तो। वरना यह एक गेम शो है और कपिल भाई को लगता है कि वह शो में मुझे ठीक से उपयोग नहीं कर पाएंगे। 
 
फिलहाल कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा भी चल रहा है। दोनों ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसके बारे में बात करते हुए भारती ने बताया कि मुझे एक कॉल आया कि उन दोनों के बीच ट्विटर पर यह सब हुआ। मैं ज़्यादातर यूट्यूब और इंस्टाग्राम फॉलो करती हूं और ट्विटर पर कम रहती हूं। मेरे पास उन दोनों के बीच जो हो रहा है उस पर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। मुझे सच नहीं पता है। 

ALSO READ: 'दस का दम सीज़न 3', ऐसे भाग ले सकेंगे सलमान खान के शो में
 
जो भी हो भारती सिंह और कपिल शर्मा के फैंस उन्हें एकसाथ देखने के लिए जरूर उत्सुक होंगे। शो फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा 25 मार्च से सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख