मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (8 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 8 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
शान (एक्शन): डीसीपी शिव कुमार एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है। शिव अपने परिवार और दो भाईयों के साथ रहते हैं। जब शिवकुमार को मार दिया जाता है तो उसके भाई उसकी मौत का बदला लेते हैं।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, शशि कपूर निर्देशक: रमेश सिप्पी
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
ब्रेक के बाद (ड्रामा): अभय और आलिया पिछले 20 सालों से एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ में हैं। मगर कुछ समय बाद उन्हें अपने संबंधों से घुटन महसूस होने लगी है। दोनों एक ब्रेक लेकर कुछ दिन एक दूसरे से दूर रहने का निश्चय करते हैं।
कलाकार: दीपिका पादुकोण, इमरान खान निर्देशक: दानिश असलम
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
तकदीर वाला (ड्रामा): यमराज और चन्द्रगुप्त धरती पर एक किताब खोजने आते हैं जिसके बिना वे किसी की भी मौत का फैसला नहीं ले पाते हैं। उन्हें किताब एक ऎसे व्यक्ति के पास मिलती है जो किताब के बारे में कुछ नहीं जानता।
कलाकार: वेंकटेश, रवीना टंडन निर्देशक: के. मुरलीमोहन राव
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दी हीरो (एक्शन): एक आर्मी अफसर की कहानी जो आतंकियों से निपटने की ट्रेनिंग लेने एक गांव में जाता है और वहां एक महिला से प्यार कर बैठता है। क्या ये दोनों कभी एक हो पाएंगे?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सनी देओल, प्रीति जिंटा निर्देशक: अनिल शर्मा
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
जलजला (एक्शन): शिव मंदिर में एक छुपे हुए खजाने को पाने के लिए अच्छे और बुरे दोनों तरह लोग लग जाते हैं। सभी मिलकर भूकंप आने से पहले खजाने को हासिल करना चाहते हैं।
कलाकार: शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र, करन कपूर निर्देशक: हरीश शाह

