मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (6 जून)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 6 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
मेरा क्रोध (एक्शन): सूर्या, प्रकाश और प्रिया तीनों साथ आईएएस बनने की तैयारी करते हैं। सूर्या और प्रिया एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं परंतु प्रकाश भी प्रिया से एकतरफा प्यार करता है। वह सूर्या को रास्ते से हटाने की कसम खा लेता है।
कलाकार: अर्जुन, उमा, प्रकाशराज निर्देशक: मनोज कुमार
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
वक्त (ड्रामा): यह कहानी है इश्वर नाम के व्यक्ति की, जिसे पता है कि उसके पास जिंदगी का सीमित समय बचा है। परंतु उसका बेटा आदित्य उसके कारोबार की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता।
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन निर्देशक: विपुल शाह
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
एक था सोलजर (एक्शन): एक अमीर मंत्री की बेटी घर से भाग जाती है। गुंडों का गैंग उसका पीछा करता है। इसी बीच एक आदमी शक्ति आकर उसकी रक्षा करता है।
कलाकार: एनटीआर राव जूनियर, ईलिना डीक्रूज, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, निर्देशक: मेहर रमेश
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
आयशा (कॉमेडी): आयशा की एक सामान्य समस्या है कि वह किसी की भी समस्या को अपना मान लेती है। उसका दोस्त अर्जुन उसे हमेशा समझाता रहता है लेकिन इसके बावजूद आयशा दूसरों की जिंदगियों में दखल देना बंद नहीं करती।
कलाकार: सोनम कपूर, समीर मल्होत्रा, अभय देओल निर्देशक: राजश्री ओझा
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
यमला पगला देवाना (कॉमेडी): एक एनआरआई अपने पिता और भाई की तलाश में भारत आता है। उसे पता चलता है कि दोनों जाने माने चोर बन गए हैं। दोनों मिलकर एनआरआई को भी अपने साथ शामिल कर लेते हैं और पंजाब चले जाते हैं।
कलाकार: धर्मेन्द्र, सनी देओल, बॉबी देओल, नफीसा अली, अनुपम खेर निर्देशक: समीर कर्णिक
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
दिल मांगे मोर (रोमांस): निखिल मुंबई अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाता है। जब वह उसके साथ आने से मना कर देती है तो वह मुंबई में ही रुक कर गर्लफ्रेंड का निर्णय बदलने का इंतजार करता है। परंतु किस्मत में शायद कुछ और ही लिखा था।
कलाकार: आयशा टाकिया, ट्यूलिप जोशी, शाहिद कपूर, सोहा अली खान निर्देशक: अनंत महादेवन

