मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (6 जुलाई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 6 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
हम साथ साथ हैं (ड्रामा): रामकिशन और ममता अपने तीन बेटों विवेक, प्रेम और विनोद के साथ रहते हैं। विवेक उनका सौतेला बेटा है। ममता, प्रेम और विनोद की भलाई का सोचकर विवेक को घर से दूर चले जाने को कहती है जिसे विवेक मान लेता है।
कलाकार: सलमान खान, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू निर्देशक: सूरज आर बड़जात्या
जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
धमाल (कॉमेडी): चार दोस्त मिलकर गोआ में छिपे खजाने की तलाश में निकल जाते हैं। मगर गोआ पहुंचते ही उनकी योजना चौपट हो जाती है और वे परेशानी में आ जाते हैं।
कलाकार: रितेश देशमुख, संजय दत्त, अरशद वारसी निर्देशक: इंद्र कुमार
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
वांटेड (एक्शन): एक शार्पशूटर के पीछे पुलिस और अंडरवर्ल्ड दोनों ही लग जाते हैं क्योंकि वह अंडरवर्ल्ड के बारे में बहुत कुछ जानता है। बाद में पता चलता है कि वह कोई अपराधी नहीं बल्कि पुलिस अफसर है।
कलाकार: सलमान खान, आयशा टाकिया, महेश मांजरेकर, विनोद खन्ना निर्देशक: प्रभुदेवा
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
फोर्स (एक्शन): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अफसर एसीपी यशवर्धन एक गैंगस्टर विष्णु को मार देता है। अब विष्णु का आदमी यशवर्धन की जान के पीछे लग जाता है। इस लड़ाई में यशवर्धन को अपने परिवार और दोस्तों को खोना पड़ता है।
कलाकार: जॉन अब्राहम, जेनेलिया डीसूजा, राज बब्बर निर्देशक: निशिकांत कामथ
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
जब तक है जान (रोमांस): लंदन में रहने वाला समर, मीरा से प्यार करने लगता है। जब मीरा समर से शादी करने से मना कर देती है तो वह भारत आकर अपनी जिंदगी आर्मी को समर्पित कर देता है। अकीरा समर से प्यार करने लगती है परंतु बाद में समर और मीरा को मिलाने का फैसला लेती है।
कलाकार: शाहरूख खान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, अनुपम खेर निर्देशक: यश चोपड़ा
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
हम तुम्हारे हैं सनम (ड्रामा): गोपाल और उसकी पत्नी राधा के संबंध तब बिगड़ जाते हैं जब राधा अपने दोस्त सूरज को लेकर चिंतित हो जाती है। जलन के कारण गोपाल, राधा से लड़ाई करना शुरू कर देता।
कलाकार: सलमान खान, शाहरूख खान, माधुरी दीक्षित निर्देशक: केएस आदियमन

