मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (6 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 6 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
हम आपके हैं कौन (ड्रामा): प्रेम और निशा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ जिंदगी बिताने के सपने देखते हैं। मगर शायद तकदीर को यह मंजूर नहीं होता। निशा की बहन पूजा एक एक्सीडेंट में मर जाती है और पीछे अपना बच्चा छोड़ जाती है।
कलाकार: माधुरी दीक्षित, सलमान खान निर्देशक: सूरज बड़जात्या
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
डबल धमाल (कॉमेडी): चार महाआलसी लड़के आदी, रॉय, मानव और बोमन एक नए धंधे में पैसा लगाने का प्लान बनाते हैं। मगर जैसा उन्होंने सोचा था वैसा कुछ नहीं होता और वे बरबाद हो जाते हैं।
कलाकार: संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी निर्देशक: इन्द्र कुमार
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
डेंजरस खिलाड़ी (एक्शन): रवि, एक गैंगस्टर बिट्टू के बैंक लूटने के प्लान के बारे में पुलिस को बता कर उसका पर्दाफाश कर देता है। यह गलती करके रवि बिट्टू का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। रवि और उसके परिवार को खत्म किए बिना बिट्टू चैन से नहीं बैठेगा।
कलाकार: अल्लू अर्जुन, ईलिना, राजेन्द्र प्रसाद निर्देशक: त्रिविक्रम श्रीनिवास
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
गोलमाल 3 (कॉमेडी): एक आदमी जिसकी बीवी मर चुकी है, अपनी कॉलेज की प्रेमिका गीता से मिलता है। मगर दोनों की शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हैं। क्या उनके बच्चे कभी उन्हें एक होने देंगे?
कलाकार: अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी निर्देशक: रोहित शेट्टी
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
रागिनी एमएमएस (हॉरर): रागिनी और उदय छुट्टियां मनाने बीच हाउस पर जाते हैं। उदय एक छिपे हुए कैमरे के द्वारा अंतरंग दृश्यों को रिकार्ड करने की योजना बनाता है। कुछ ही देर में उन्हें अहसास होता है कि उनके कमरे में कोई भूत है।
कलाकार: राजकुमार यादव, कैनाज मोतीवाला निर्देशक: पवन क्रिपलानी

