1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (5 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (5 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 5 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
बिच्छू (एक्शन): एक पेशेवर हत्यारा लड़की के प्यार में पड़ जाता है और उसके परिवार के कातिलों से बदला लेने में उसकी मदद करता है।
कलाकार: बॉबी देओल, रानी मुखर्जी निर्देशक: गुड्डू धनोआ

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
दीवार (ड्रामा): अपने पिता के अपमान को बचपन से सहन करता आया एक लड़का बड़ा होकर अपराध की दुनिया में चला जाता है। मगर उसका छोटा भाई रवि पुलिस अधिकारी बन जाता है। किस्मत उन्हें ऎसे मुकाम पर ले आती है जब रवि को अपने बड़े भाई को हथकड़ी लगानी पड़ती है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह निर्देशक: यश चोपड़ा

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
एक था सोलजर (एक्शन): एक मंत्री की लड़की छुट्टियों में घर से भाग जाती है। उसके पीछे एक गैंग लग जाती है जो पुरानी तलवार की खोज कर रही है। इस बीच एक जवान लड़का उसकी मदद के लिए आ जाता है।
कलाकार: एनटीआर जूनियर, ईलिना, जैकी श्रॉफ निर्देशक: मेहर रमेश

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
सबसे बड़ा डॉन (एक्शन): सीनू का सपना डॉन बनना है। वह एक प्रसिद्ध डॉन मचिराजू से हाथ मिलता है और उसका विश्वास जीत लेता है। क्या वो कभी अपने सपने को पूरा कर पाएगा?
कलाकार: रवि तेजा, श्रिया सरन निर्देशक: गोपीचंद मलिनेनी

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
मेरे जीवन साथी (ड्रामा): एक अनजान व्यक्ति एक्सीडेंट में अपनी आंखे खो चुके कलाकार की मदद करता है। बदकिस्मती से कलाकार को यह पता चल जाता है कि जिस लड़की से वो प्यार करता है, उसकी शादी इसी अनजान व्यक्ति से हो रही है।
कलाकार: राजेश खन्ना, तनूजा निर्देशक: रविकांत नागाइच