1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (4 जून)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (4 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 4 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
PR
PR
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
जुदाई (ड्रामा): अमीर बनने की चाह रखने वाली काजल की शादी एक मामुली इंजीनियर राज से हो जाती है। राज के मालिक कि बेटी राज से प्यार करने लगती है। वह राज से शादी करने के बदले काजल को 2 करोड़ रूपए देने की पेशकश करती है जिसे काजल मान लेती है। क्या पैसे मिल जाने के बाद काजल खुश रह पाती है?
कलाकार: अनिल कपूर, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर, परेश रावल निर्देशक: राज कंवर

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
कंपनी (क्राइम): मलिक चंदू को असलम भाई के गैंग में शामिल करवा देता है। वे दोनों मिलकर असलम को हटा देते हैं। परंतु कुछ दिनों बाद मलिक और चंदू में भी दूरियां पैदा होने लगती हैं।
कलाकार: मनीषा कोईराला, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन निर्देशक: रामगोपाल वर्मा

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
विजयपथ (एक्शन): पुलिस इंस्पेक्टर राजेश एक गैंगस्टर भवानी सिंह को गिरफ्तार कर लेता है। भवानी का भाई दिलावर राजेश से अपने भाई की गिरफ्तारी का बदला लेना चाहता है। वह राजेश पर हमला कर देता है। इस हमले में राजेश के भाई करन की आंखें चली जाती है। करन दिलावर को खत्म करने की कसम खाता है।
कलाकार: अजय देवगन, तब्बू, डैनी डेंजोंग्पा, गुलशन ग्रोवर निर्देशक: फरोग सिद्दीकी

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
खिचड़ी (कॉमेडी): यह कॉमेडी फिल्म दो सामान्य लोगों के परिवारों की कहानी कहती है। हिमांशू चाहता है कि उसकी शानदार प्रेम कहानी बनने के बाद शादी हो जाए। हिमांशू और उसका परिवार परमिंदर परिवार से मिलते हैं जहां परिवार के सभी 50 सदस्यों के नाम परमिंदर ही है। इसी परिवार की एक लड़की से हिमांशू की शादी हो जाती है।
कलाकार: सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता निर्देशक: आतिश कपाडिया

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
वास्तव (एक्शन): एक गरीब आदमी रघु अपना बिजनेस शुरू करता है। मगर कुछ गुंडे आकर उसके बिजनेस को खत्म कर देते हैं। बदला लेने के लिए रघु खुद गुंडा बन जाता है। परंतु शादी करने के बाद रघु अपराध की दुनिया को छोड़ना चाहता है। क्या वह ऎसा कर पाएगा?
कलाकार: संजय दत्त, नम्रता शिरोडकर, रीमा लागू, कश्मीरा शाह निर्देशक: महेश मांजरेकर

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
धन दौलत (ड्रामा): एक अमीर आदमी राज वसुधा से मिलता है और प्यार करने लगता है। वसुधा राज के बच्चे मां बनने वाली होती है परंतु राज के मां बाप इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। सालों बाद वसुधा का बेटा राज की कंपनी में नौकरी करने लगता है। क्या वे कभी अपने रिश्ते को जान पाएंगे?
कलाकार: ऋषि कपूर, राजेन्द्र कुमार, नीतू सिंह, माला सिन्हा निर्देशक: हरिश शाह