1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (4 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (4 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 4 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
राम लखन (एक्शन): राम एक पुलिस ऑफिसर है जो अपने भाई लखन से बेहद प्यार करता है। जब उन्हें यह पता चलता है कि उनके पिता को भानू और भिष्मबर ने मारा है तो वे दोनों अपने अपने तरीके से उन्हें खत्म करने की सौगंध खाते हैं।
कलाकार: अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित निर्देशक: सुभाष घई

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
आवारा पागल दीवाना (क़ॉमेडी): कॉमेडी फिल्म जिसमें एक डेंटिस्ट गलती से माफिया लड़ाई में फंस जाता है। अब खुद को बचाने के लिए उसे झूठ का सहारा लेता पड़ता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी निर्देशक: विक्रम भट्ट

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
हेरा फेरी (कॉमेडी): यह कहानी है दो किराएदार और एक मकान मालिक की जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। जब उन्हें कोई अपहरणकर्ता गलती से फोन करता है। तो वे पैसा कमाने का प्लान बनाते हैं और खुद ही उसमें फंसते चले जाते हैं।
कलाकार: परेश रावल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, तब्बू निर्देशक: प्रियदर्शन

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
आयशा (रोमांस): आयशा के साथ एक सामान्य सी समस्या है की वह सभी की परेशानियों को खुद हल करने लगती है। उसका दोस्त अर्जुन हर बार उसे यह समझाता है कि वो दूसरों की जिन्दगी में दखल देना बंद करे।
कलाकार: अभय देओल, सोनम कपूर निर्देशक: राजश्री ओझा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
रॉबरी (एक्शन): रॉबरी कहानी है दो दोस्त सोनू और श्री की। जब सोनू को यह पता चलता है कि श्री गलत व्यक्ति अखिल से प्यार करती है तो वह श्री को रोकता है। सोनू और श्री आपस में प्यार करने लगते हैं।
कलाकार: नागार्जुन, आयशा टाकिया निर्देशक: पुरी जगन्नाथ