1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (31 मार्च)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (31 मार्च)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 31 मार्च को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 8.30 बजे
मर्द (एक्शन): एक धनवान राजा आजाद, को जनरल डायर कैद कर लेता है और उसके राज्य पर अपना अधिकार जमा लेता है। सालों बाद आजाद का बेटा अपने पिता को डायर की कैद से मुक्त कराने आता है और डायर के साम्राज्य को खत्म कर देता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, अमृता सिंह निर्देशक: मनमोहन देसाई

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
जोकर (कॉमेडी): अगस्त्य एक स्पेस साइंटिस्ट है जो एलियंस से बात करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। वह अपने गांव पागलपुर आता है और उसे पता चलता है कि पागलपुर देश के नक्शे में है ही नहीं। वो अपने गांव को फेमस बनाने के लिए एक आइडिया पर काम करता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा निर्देशक: शिरीष कुंदर

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दम्मू (एक्शन): एक अनाथ लड़का विजय अपने प्यार को पाने के लिए एक बड़े परिवार का कानूनी वारिस बन जाता है। वारिस बनने के साथ ही, वो पहले से चली आ रही पारिवारिक लड़ाई का हिस्सा भी बन जाता है।
कलाकार: अभिनय, वेनु, सम्पत राज, त्रिशा निर्देशक: बोयापती श्रीनू

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
रा वन (एक्शन): शेखर, एक गेमिंग प्रोग्रामर अपने बेटे की फरमाइश पर एक ऐसा वीडियो गेम बनाता है जिसमें रा.वन नामक सुपरविलेन जी.वन नामक सुपरहीरो से ज्यादा शक्तिशाली होता है। उनकी जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब रा.वन गेम से बाहर निकलकर उनकी जिंदगी में चला आता है।
कलाकार: शाहरूख खान, करीना कपूर निर्देशक: अनुभव सिन्हा

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
मैं हूं खतरनाक (एक्शन): डॉन दासू को पुलिस ज्वाइन करने को कहता है ताकि वो पुलिस की पूरी गुप्त जानकारी निकाल सके। परिस्थितियां ऎसी बन जाती हैं कि दासू डॉन की बात मानने से मना कर देता है।
कलाकार: रवि तेजा, ईलिना निर्देशक: राजशेखर

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
मंगल पाण्डे (एक्शन): 1857 की क्रांति पर आधारित यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देने वाले क्रांतिकारी मंगल पाण्डे की कहानी बयान करती है। अंग्रेजी सैनिक मंगल पाण्डे ने ईस्ट इंडिया कंपनी की दोहरी नीति और एक तरफा राज के खिलाफ आवाज बुलंद की।
कलाकार: आमिर खान, रानी मुखर्जी निर्देशक: केतन मेहता