मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (30 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 30 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
नं. 1 बिजनेसमेन (एक्शन): सूर्या अपने गांव से मुंबई, डॉन बनने के लिए आता है। वह अपनी खुद की गैंग बनाता है और अपराधियों को अपने साथ काम करने के लिए रख लेता है। परंतु इसी बीच उसे एक पुलिस अफसर की बेटी से प्यार हो जाता है।
कलाकार: महेश बाबू, काजल अग्रवाल निर्देशक: पुरी जगन्नाथ
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
मस्ती एक्सप्रेस (कॉमेडी): एक रिक्शा चालक राजू चाहता है कि उसके बेटे को अच्छी शिक्षा मिले। वह एक दौड़ में हिस्सा लेकर पैसा पाना चाहता है ताकि अपने बेटे की शिक्षा का इंतजाम कर सके। क्या वह यह दौड़ जीत पाएगा?
कलाकार: राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दिव्या दत्ता निर्देशक: विक्रम प्रधान
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
हुकुमत की जंग (एक्शन): समाज से बाहर निकाले जाने के बाद सिवाजी और उनका परिवार मजदूरी करके जीवनयापन करने लगता है। एक गुंडे के आतंक से तंग आकर सिवाजी उससे बदला लेने का निश्चय कर लेता है।
कलाकार: भानुप्रिया, प्रदीप सिंह रावत, श्रिया निर्देशक: एसएस राजामौली
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
लंदन ड्रीम्स (ड्रामा): दो बचपन के दोस्त अर्जुन और मुन्नू एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। वे एक दूसरे के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहते हैं। इस सफर में वे जीवन के कई अवरोधों पर विजय प्राप्त करते हैं।
कलाकार: सलमान खान, असीन, अजय देवगन, ओम पुरी निर्देशक: विपुल शाह
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
तेज (एक्शन): आकाश लंदन की एक ट्रेन पर आतंकी हमला कर देता है। हमले की जांच कर रहा अफसर अर्जुन, आकाश से बात करता है और सही जानकारी निकालने की कोशिश करता है।
कलाकार: अनिल कपूर, बोमन ईरानी, मोहनलाल निर्देशक: प्रियदर्शन
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
मंगल पांडे दी राइजिंग (एक्शन): क्रांतिकारी सैनिक मंगल पांडे की कहानी जिसने देश में अंग्रेजों के खिलाफ पहली बार जंग का ऎलान किया। इस दौरान मंगल पांडे ने एक ब्रिटिश अफसर की जान भी बचाई जिससे दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी।
कलाकार: आमिर खान, रानी मुखर्जी निर्देशक: केतन मेहता

