1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (3 जुलाई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (3 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 3 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

जी सिनेमा
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
इश्क (कॉमेडी): दो अमीर बिजनेसमेन रंजीत और हरबंसलाल चाहते हैं कि उनके बेटे - बेटी अजय और मधु एक दूसरे से शादी कर लें। जबकि मधु एक गरीब मेकेनिक राजा से प्यार करती है और अजय गरीब लड़की काजल से प्यार करता है।
कलाकार: अजय देवगन, आमिर खान, जूही चावला, काजोल निर्देशक: इंद्र कुमार

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
चल्लो दिल्ली (कॉमेडी): दिल्ली जा रही मिहिका कि फ्लाइट छूट जाती है। वह मनु से मिलती है और उसके साथ दिल्ली के लिए कार में निकल पड़ती है। अपने सफर में वे भारतीय गांवों का एक अलग रूप देखते हैं।
कलाकार: लारा दत्ता, अक्षय कुमार, विनय पाठक निर्देशक: शशांत शाह

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
फिर एक मोस्ट वांटेड (एक्शन): ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले चंदू को वहां रेस्टोरेंट चलाने वाली त्रिशा से प्यार हो जाता है। वह उसका पीछा करते हुए भारत आ जाता है जहां त्रिशा के मां बाप उसकी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। त्रिशा से शादी करने के लिए चंदू को एक खतरनाक काम करने को दिया जाता है।
कलाकार: गोपीचंद, त्रिशा कृष्णन निर्देशक: सिवा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
7 खून माफ (मिस्ट्री): प्यार की चाह में एक औरत कई आदमियों से शादी करती है। अपने लिए सही आदमी की तलाश में वह कई मर्दों के संपर्क में आती है। क्या कभी खत्म होगी उसकी तलाश?
कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, इरफान खान, अन्नू कपूर निर्देशक: विशाल भारद्वाज

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
क्या सुपर कूल हैं हम (कॉमेडी): आदी और सिड, अनु और सिमरन से प्यार करते हैं और उनकी पीछे पीछे गोआ तक चले आते हैं। गोआ में उनके साथ कई हास्यास्पद घटनाएं घटित होती हैं।
कलाकार: रितेश देशमुख, तुषार कपूर, अनुपम खेर, नेहा शर्मा निर्देशक: सचिन यार्दी

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
मवाली (ड्रामा): एक ईमानदार आदमी रमेश को अपने ससुर के कत्ल के इल्जाम में फंसा दिया जाता है। वह जेल में अपने हमशक्ल से मिलता है और खुद को बेगुनाह साबित करने की योजना बनाता है।
कलाकार: श्रीदेवी, धर्मेन्द्र, जयाप्रदा निर्देशक: के बपैया