मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (29 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 29 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
प्लेयर्स (एक्शन): पांच अलग - अलग क्षेत्रों के महारथी मिलकर सबसे बड़ी चोरी करने की योजना बनाते हैं। इनकी योजना रोमानियन गोल्ड लूटने की होती है। क्या वे अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल हो पाएंगे?
कलाकार: सोनम कपूर, विनोद खन्ना, बिपाशा बसु, बॉबी देओल निर्देशक: अब्बास मस्तान
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शादी से पहले (कॉमेडी): एक बेरोजगार लड़का आशीष अमीर पिता की बेटी रानी से प्यार करता है। कुछ दिनों बाद जब आशीष को पता चलता है कि उसे कैंसर है तो वह अपने प्यार को छोड़ने का फैसला कर लेता है। क्या वह ऎसा कर पाएगा?
कलाकार: मल्लिका शेरावत, सुनील शेट्टी, आयशा टाकिया, अक्षय खन्ना निर्देशक: सतीश कौशिक
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
दीवार (एक्शन): दो बचपन के दोस्ती बुज्जी और चिट्टी 12 साल बाद मिलने का फैसला करते हैं। सालों बाद बुज्जी के हाथ से एक खून हो जाता है। तब यह जानकर वह परेशान हो जाता है कि मरने वाला चिट्टी का भाई था।
कलाकार: संजना, प्रभास निर्देशक: पुरी जगन्नाथ
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
शूटआउट एट लोखंडवाला (एक्शन): एक पुलिस अफसर खान अपनी टीम के साथ मुंबई के रिहायशी इलाके में अपराधियों पर हमला कर देता है। क्या वह उन अपराधियों को पकड़ पाएगा?
कलाकार: दीया मिर्जा, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी निर्देशक: अपूर्वा लाखिया
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
तेरे नाल लव हो गया (ड्रामा): विरेन एक ट्रेवल एजेंसी खोलना चाहता है। जब विरेन अपने बॉस की बातों में आकर पूरी तरह कंगाल हो जाता है तब वह बॉस की बेटी मिनी का अपहरण कर लेता है। कुछ दिनों बाद विरेन और मिनी एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।
कलाकार: रितेश देशमुख, टिनू आनंद निर्देशक: मनदीप कुमार
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
रॉबरी (एक्शन): यह कहानी है सोनू और श्री की। जब सोनू को पता चलता है कि श्री, अखिल से प्यार करती है तो वह उसे समझाता है कि अखिल अच्छा इंसान नहीं है। क्या सोनू और श्री कभी फिर एक हो पाएंगे?
कलाकार: नागार्जुन, आयशा टाकिया निर्देशक: पुरी जगन्नाथ

