1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (27 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (27 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 27 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
विश्वात्मा (एक्शन): एक पुलिस इंस्पेक्टर प्रभात को अंडरवर्ल्ड डॉन अजगर को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी जाती है। क्या वह अपने मक्सदों में कामयाब हो पाएगा?
कलाकार: चंकी पांडे, सनी देओल निर्देशक: राजीव राय

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
धरती (ड्रामा): फिल्म की कहानी पंजाब के परिवार के दो बेटों पर आधारित है। समस्या तब आती है जब एक बेटा खानदानी पेशे राजनीति को छोड़कर कोई और करियर बनाना चाहता है।
कलाकार: जिमी शेरगिल, सुरवीन चावला

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी (एक्शन): दो इच्छाधारी नाग - नागिन, साधू की वजह से एक नहीं हो पा रहे थे। एक होने के लिए कई सालों बाद 21 सदी में वे इंसानों के रूप में जन्म लेते हैं।
कलाकार: सनी देओल, मुनीश कोहली निर्देशक: राजकुमार कोहली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
ब्लू (एक्शन): तीन दोस्त सागर, सैम और आरव समुद्र में छिपे खजाने की तलाश में एक जहाज लेकर निकल जाते हैं। मगर उनकी यह यात्रा उन्हें परेशानी में डाल देती है।
कलाकार: संजय दत्त, अक्षय कुमार निर्देशक: एंथनी डीसूजा

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
शेरनी (ड्रामा): गांव का जमीनदार एक लड़की के पिता को पीटता है। बदला लेने के लिए पिता डाकूओं की गैंग में शामिल हो जाता है। कुछ दिनों बाद उसकी बेटी भी गैंग में शामिल हो जाती है।
कलाकार: शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी निर्देशक: हर्मेश मल्होत्रा