1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (27 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (27 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 27 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
फिर हेरा फेरी (कॉमेडी): शानदार कॉमेडी फिल्म जिसमें तीन दोस्त पैसों के लालच में अपने सारे पैसे डूबो बैठते हैं, इस वजह से कई सारे लोग और एक डॉन उनके पीछे पड़ जाते हैं।
कलाकार: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, बिपाशा बसु निर्देशक: नीरज वोरा

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शैतान (एक्शन): पांच दौलतमंद दोस्तों की कहानी है शैतान। जब वे परेशानी में पड़ जाते हैं तो अपनी ही दोस्त का अपहरण करने की योजना बनाते हैं। यह योजना सभी की जिंदगी बरबाद कर देती है।
कलाकार: राजीव खंडेलवाल, कल्कि कोएचलिन निर्देशक: बिजॉय नाम्बियार

स्टार गोल्ड (Star Gold), स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दबंग 2 (एक्शन): पुलिस अफसर चुलबुल पांडे एक पॉलिटिशियन के बेटे को जान से मार देता है। बदला लेने के लिए पॉलिटिशियन चुलबुल की पत्नी पर हमला करवा देता है। चुलबुल इस हमले का बदला लेना चाहता है।
कलाकार: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान निर्देशक: अरबाज खान

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
बैंडिट क्वीन (ड्रामा): मशहूर महिला डाकू फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित फिल्म, भारतीय समाज के विभाजनकारी पहलू को दर्शाती है। फिल्म में महिला सशक्तिकरण के महत्व को भी दिखाया गया है।
कलाकार: सीमा बिस्वास, निर्मल पांडे निर्देशक: शेखर कपूर