मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (26 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 26 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
हंगामा (कॉमेडी): एक अमीर बिजनेसमेन अपनी पत्नी के साथ गांव से शहर में रहने चला आता है। एक दूसरे को गलत समझ बैठे फिल्म के चरित्रों की वजह से हास्यास्पद स्थितियां निर्मित होती हैं।
कलाकार: अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी निर्देशक: प्रियदर्शन
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
लव आज कल (रोमांस): इस भागते दौड़ते जीवन में जल्दी बनने और टूटने वाले रिश्तों के बीच दो दोस्तों को पता चलता है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। वे आपस में कई असमानताओं के बावजूद एक दूसरे को अपनाते हैं।
कलाकार: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण निर्देशक: इम्तियाज अली
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
मर मिटेंगे (एक्शन): टोनी निहारिका को गुंडों से बचाता है और उससे प्यार करने लगता है। कुछ दिनों बाद निहारिका की दोस्त चित्रा, टोनी को किसी की हत्या करते देख लेती है। वह टोनी को गलत समझ बैठती है।
कलाकार: तमन्ना भाटिया, प्रकाश राज निर्देशक: रेड्डी सुरेंदर
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
ब्लू (एक्शन): तीन दोस्त सागर, सैम और आरव समुद्र में छिपे खजाने की तलाश में एक जहाज लेकर निकल जाते हैं। मगर उनकी यह यात्रा उन्हें ही परेशानी में डाल देती है।
कलाकार: संजय दत्त, अक्षय कुमार निर्देशक: एंथनी डीसूजा
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
क्यों हो गया ना (रोमांस): दीया और अर्जुन प्यार और शादी के बारे में एक दूसरे से बिल्कुल अलग सोच रखते हैं। परंतु फिल्म की कहानी उनकी दोस्ती से शुरू होकर प्यार में बदल जाती है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, ऎश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय निर्देशक: समीर कर्णिक

