1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (26 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (26 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 26 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
मर्द (एक्शन): एक धनवान राजा आजाद के राज्य को हड़पने के इरादे से जनरल डायर उन्हें कैद कर लेता है। सालों बाद आजाद का बेटा अपने पिता को बचाने और डायर के राज्य को खत्म करने आता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, निरूपा रॉय निर्देशक: मनमोहन देसाई

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
दस कहानियां (थ्रिलर): फिल्म में सात जाने माने निर्देशकों द्वारा बनाई गईं 10 लघुफिल्मों को सम्मलित किया गया है। जीवन से जुड़ी अलग - अलग कहानियों पर बनी यह फिल्में नई सोच प्रदान करती हैं।
कलाकार: आफताब शिवदासानी, अरबाज खान, जिमी शेरगिल निर्देशक: मेघना गुलजार

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
विध्वंसक दी डिस्ट्रॉयर (एक्शन): देवा एक पढ़ा लिखा मगर बेरोजगार नौजवान, डॉन के लिए काम करता है। चिट्टी देवा के साथ काम करने लगता है। जब चिट्टी मलेशिया में मारा जाता है तो देवा को उसके खून के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया जाता है।
कलाकार: सूर्या सिवाकुमार, तमन्ना निर्देशक: के.वी आनंद

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
अनजाना अनजानी (रोमांस): कहानी है दो अजनबियों की जो अपनी - अपनी जिन्दगी से हार चुके हैं। मिलकर वह करने का निश्चय करते हैं जो वो जिन्दगी में करना चाहते थे। इसी सफर में वे एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और उन्हें जीने का एक बहाना मिल जाता है।
कलाकार: रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
थोड़ी सी बेवफाई (फेमिली): शादीशुदा बिजनेसमेन अरविंद अपनी पत्नी के मरने के बाद, एक विधवा से शादी करता है। मगर अरविंद का बेटा अर्जुन अपनी नई मां को स्वीकार नहीं करता। घर में एक घटना होती है जिसकी वजह से परिवार को अपार्टमेंट में रहने जाना पड़ता है। क्या अर्जुन अपनी नई मां को कभी स्वीकार कर पाएगा?
कलाकार: राजेश खन्ना, शबाना आजमी निर्देशक: इस्माईल श्रॉफ