1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (25 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (25 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 25 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
बिग ब्रदर (एक्शन): एक सीधे साधे आदमी की बहन पर पॉलिटिशियन का लड़का तेजाब फेंक देता है। लड़की का भाई उस लड़के को जान से मार देता है। बदला लेने के लिए पॉलिटिशियन और शहर की पुलिस लड़की के भाई के पीछे लग जाती है।
कलाकार: सनी देओल, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: गुड्डू धनोआ

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
आक्रोश (एक्शन): पुलिस अफसर प्रताप और सिद्धार्थ बिहार के एक गांव में तीन विद्यार्थियों के लापता होने की जांच करने जाते हैं। गांव वाले और राजनीतिक लोग उनके विरोध में हो जाते हैं। क्या वे केस की जांच कर पाएंगे?
कलाकार: अजय देवगन, बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना निर्देशक: प्रियदर्शन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
क्रांति (एक्शन): पिता और बेटा साथ मुंबई पुलिस में काम करते हैं। अपराधियों से निपटने के दोनों के अलग तरीके हैं। यह अंतर दोनों में दूरियां बना देता है।
कलाकार: बॉबी देओल, विनोद खन्ना निर्देशक: नरेश मल्होत्रा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
शूटआउट एट लोखंडवाला (एक्शन): यह कहानी है मुंबई पुलिस द्वारा, वहां के रहवासी क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ किए गए शूटआउट की। इस शूटआउट में कई खतरनाक गैंगस्टर्स मारे जाते हैं।
कलाकार: विवेक ओबेरॉय, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय निर्देशक: अपूर्व लाखिया

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
जंगल का बादशाह (ड्रामा): कलाकार: सरथ कुमार, श्वेता