1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 24 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
शहंशाह (एक्शन): विजय दोहरी जिंदगी जीता है। दिन में एक बेईमान पुलिस वाले की और रात में अपराधियों को खत्म करने वाले अवतार की। उसकी यह गतिविधियां अपराधियों का जीना हराम कर देती हैं।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, मीनाक्षी शेशाद्री निर्देशक: टीनू आनंद

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शागिर्द (ड्रामा): एक पुलिस अफसर की कहानी जो अपराधियों से अपने तरीके से निपटता है। सहकर्मी उसके अपराधियों से निपटने के इन तरीकों से खुश नहीं हैं। वह कैसे इस चुनौती से निपटता है?
कलाकार: नाना पाटेकर, मोहित अहलावत, अनुराग कश्यप निर्देशक: तिग्मांशू धूलिया

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
इंडियन (एक्शन): पुलिस अफसर राज, एक खूंखार आतंकी खान को गिरफ्तार कर लेता है। राज तब आश्चर्य में पड़ जाता है जब उसके सीनियर अफसर उस पर खान को रिहा करने का दबाव बनाते हैं। जब वह सीनियर अफसर की बात नहीं मानता तो उसे अपने अफसर के कत्ल के झूठे आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है।
कलाकार: शिल्पा शेट्टी, सनी देओल, राज बब्बर निर्देशक: एन. महाराजन

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
कहानी (थ्रिलर): लंदन से एक प्रेगनेंट औरत, पुलिसवाले के साथ कोलकाता में अपने पति को ढ़ूंढ़ने आई है। इस खोज में वह कई करप्ट अधिकारियों से मिलती है। मगर हर कोई उसे कहता है कि वो उसके पति से कभी नहीं मिला।
कलाकार: दर्शन जरीवाला, विद्या बालन निर्देशक: सुजॉय घोष

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
शेरनी (ड्रामा): गांव की एक लड़की के पिता को जमीनदार पीटता है और शोषण करता है। जमीनदारों से अपने अपमान का बदला लेने के लिए पिता डकैतों में शामिल हो जाता है। जमीनदार उसके पूरे परिवार को खत्म कर देते हैं। बदला लेने के लिए लड़की भी अपने पिता के साथ डकैतों में शामिल हो जाती है।
कलाकार: शत्रुघ्न सिन्हा. श्रीदेवी निर्देशक: हरमेश मल्होत्रा