1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (22 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (22 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 22 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
मोहरा (एक्शन): एक आदमी को चार खून करने के इल्जाम में जेल हो जाती है परंतु वह पत्रकार और उसके बॉस की मदद से छूट जाता है। बॉस उसे अपने लिए काम करने को कहता है। कुछ दिनों बाद वह समझ जाता है कि बॉस गलत कामों के लिए केवल उसका इस्तेमाल कर रहा है।
कलाकार: सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अक्षय कुमार निर्देशक: राजीव राय

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
लव यू मि. कलाकार (ड्रामा): पेशे से आर्टिस्ट साहिल एक अमीर बिजनेसमेन की बेटी रितु से प्यार करने लगता है। परंतु कहानी में ऎसा कुछ होता है कि साहिल को रितु के पिता का दिल जीतने के लिए बड़ा काम करना पड़ता है।
कलाकार: तुषार कपूर, अमृता राव

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
शिवाजी दी बॉस (एक्शन): एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारत में आकर देश की भलाई के लिए पैसा लगाना चाहता है। परंतु करप्ट लोग उसकी यह इच्छा पूरी नहीं होने देना चाहते और उसके रास्ते में अवरोध पैदा करते हैं।
कलाकार: रजनीकांत, श्रिया निर्देशक: एस शंकर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
रावण (ड्रामा): एक डाकू पुलिस की बीवी का अपहरण कर लेता है और उसके प्यार में पड़ जाता है। डाकू पुलिस की पत्नी को सिर्फ इसलिए जाने देता है क्योंकि डाकू जानना चाहता है कि वह भी उससे प्यार करती है या नहीं। मगर पुलिस वाला अपनी बीवी को डाकू तक पहुंचने की सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल करता है।
कलाकार: अभिषेक बच्चन, ऎश्वर्या राय, विक्रम निर्देशक: मणिरत्नम

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
चोरी चोरी चुपके चुपके (रोमांस): इस लव ट्राइंगल फिल्म में बच्चे की चाह में एक कपल सरोगेट मदर को घर रहने बुलाते हैं। समस्या तब होती है जब वो ही सरोगेट मदर अपने बच्चे के पिता से प्यार करने लगती है। अब वह बच्चे के एवज में उसके पिता से शादी करना चाहती है।
कलाकार: प्रीति जिंटा, सलमान खान, रानी मुखर्जी, फरीदा जलाल निर्देशक: अब्बास मस्तान