1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (22 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (22 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 22 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
डबल धमाल (कॉमेडी): चार महाआलसी लड़के आदी, रॉय, मानव और बोमन एक नए धंधे में पैसा लगाने का प्लान बनाते हैं। मगर जैसा उन्होंने सोचा था वैसा कुछ नहीं होता और वे बरबाद हो जाते हैं।
कलाकार: संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी निर्देशक: इन्द्र कुमार

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
99 (कॉमेडी): दो अलग - अलग शहरों में रहने वाले लोगों कि जिंदगी में एक समानता यह है कि उनका हर काम 99 के आंकड़े पर आकर रूक जाता है। वे कभी जिंदगी में सेंचुरी नहीं बना पाते। किस्मत दोनों को साथ लाती है। क्या वे अपनी किस्मत बदल पाएंगे?
कलाकार: बोमन ईरानी, सोहा अली खान, कुणाल खेमू निर्देशक: कृष्णा डी.के

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
जानी दुश्मन एक अनोखी कहानी (एक्शन): दो इच्छाधारी नाग एक झूठे साधू के वजह से पिछले जन्म में नहीं मिल पाए थे। उनकी किस्मत में सालों बाद 21वीं सदी में इंसानों का रूप लेकर मिलना लिखा था।
कलाकार: सनी देओल, मनीषा कोईराला निर्देशक: राजकुमार कोहली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
पा (ड्रामा): फिल्म की कहानी एक राजनीतिज्ञ के अपने बच्चे से संबंधों पर आधारित है। बच्चा एक ऎसी बीमारी से पीड़ित है जिसमें अपने जन्म के बाद वह जल्दी - जल्दी बूढ़ा होने लगता है। क्या वह अपने बच्चे को अपना पाएगा?
कलाकार: अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, अमिताभ बच्चन निर्देशक: आर. बाल्की

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
अब इंसाफ होगा (ड्रामा): एक औरत अपने बच्चे को पालने और पति का इलाज करवाने के लिए संघर्ष कर रही है। वह उन लोगों से बदला लेना चाहती है जो उसका फायदा उठाना चाहते थे।
कलाकार: रेखा, मिथुन, फारूख शेख निर्देशक: हरीश शाह