मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (20 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 20 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे प्लेयर्स (थ्रिलर): एक चोर, एक लड़की, मेकअप आर्टिस्ट और हेकर मिलकर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चोरी करने का प्लान बनाते हैं। उनकी योजना रोमानिया का गोल्ड चुराने की होती है।कलाकार: सोनम कपूर, विनोद खन्ना, बिपाशा बसु, बॉबी देओल निर्देशक: अब्बास मस्तानज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजेअग्नीपथ (एक्शन): एक आम आदमी विजय अंडरवर्ल्ड डॉन लाला से हाथ मिलाकर अपने पिता के कातिल कांचा से बदला लेता है।कलाकार: ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: करन मल्होत्रास्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजेसन ऑफ सरदार (एक्शन): जसविंदर और बलविंदर दो विरोधी परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। हास्यास्पद स्थितियां निर्मित होती हैं जब इस बात से अनजान बलविंदर, जसविंदर को अपने घर बुला लेती है। कलाकार: संजय दत्त, अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला निर्देशक: अश्विनी धीरस्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजेहाउसफुल 2 (कॉमेडी): चार पिता चाहते हैं कि उनकी बेटियां अमीर लड़कों से शादी करें। जब दामाद खोजने की बारी आती है तब परेशानी शुरू होती है। हर लड़का अपने आपको अमीर बताने की कोशिश में लग जाता है।कलाकार: अक्षय कुमार, श्रेयस तलपड़े, जॉन अब्राहम निर्देशक: साजिद खानफिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजेडरना जरूरी है (हॉरर): फिल्म तीन अलग - अलग कहानियों से मिलकर बनी है। इसकी अंतिम कहानी सभी कहानियों को आपस में जोड़ती है। एक बूढ़ी औरत पांच बच्चों को यह कहानियां सुना रही है और हर कहानी के बाद एक बच्चा मर जाता है। कलाकार: अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी निर्देशक: रामगोपाल वर्मा