1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (19 जुलाई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (19 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 19 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

जी सिनेमा
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
फिर हेरा फेरी (कॉमेडी): तीन अमीर लोगों राजू, श्याम और बाबू राव की कहानी जो ज्यादा पैसे के लालच में अपनी पूरी दौलत लुटा बैठते हैं। क्या वे अपने संपत्ति फिर से प्राप्त कर सकेंगे?
कलाकार: अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी निर्देशक: नीरज वोरा

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
गॉड तुसी ग्रेट हो (कॉमेडी): एक आदमी अपनी सभी समस्याओं का दोष भगवान पर लगाता है। भगवान उसके सामने प्रकट होकर दुनिया चलाने के लिए उसे अपनी शक्तियां दे देते हैं। वह दुनिया को सबसे अच्छी जगह बनाने की कोशिश करता है। मगर क्या वह सचमुच ऎसा कर पाएगा?
कलाकार: सलमान खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा निर्देशक: रूमी जाफरी

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
यमराज एक फौलाद (ड्रामा): वर्मा परिवार एक अनाथ को पाल पोस कर बड़ा करते हैं। जब इस परिवार की सबसे छोटी लड़की उससे प्यार करने लगती है तो वह अपनी गर्लफ्रेंड इंदू का साथ छोड़ने से मना कर देता है। कलाकार: भूमिका चावला, एनटीआर राव जूनियर, राहुल देव निर्देशक: एस एस राजामौली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दम मारो दम (ड्रामा): एसीपी विष्णु को गोआ माफिया को खत्म करने और एक केस की जांच करने गोआ भेजा जाता है। माफिया का गढ़ बन चुके गोआ में क्या वह अपने काम को पूरा कर पाएगा?
कलाकार: अभिषेक बच्चन, आदित्य पंचोली, बिपाशा बसु निर्देशक: रोहन सिप्पी

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
रब ने बना दी जोड़ी (एक्शन): एक सीधा सादा आदमी सुरिंदर, मॉडर्न लड़की तानी के प्यार में पड़ जाता है। दोनों की शादी होने के बाद सुरिंदर तानी को प्रभावित करने के लिए राज का रूप ले लेता है। क्या वह कभी उसकी असली पहचान जान पाएगी?
कलाकार: शाहरुख खान, विनय पाठक, अनुष्का शर्मा निर्देशक: आदित्य चोपड़ा

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
हीर रांझा (रोमांस): हीर जब रांझा से मिलती है तो उससे प्यार करने लगती है। परंतु हीर का चाचा हीर को जहर देकर मार देता है। क्या रांझा उसकी मौत को सह पाएगा?
कलाकार: राजकुमार, प्रिया राजवंश निर्देशक: चेतन आनंद