1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (17 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (17 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 17 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आन (एक्शन): भ्रष्ट पुलिस फोर्स को देखकर एक पुलिस अफसर उसे सुधारने की योजना पर काम करने लगता है। परंतु कुछ दिनों बाद वह पाता है कि उसके आदर्श कुछ अच्छा करने की बजाए नुकसान कर रहे हैं।
कलाकार: परेश रावल, अक्षय कुमार, लारा दत्ता निर्देशक: मधुर भंडारकर

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
देसी बॉयज (कॉमेडी): मंदी की मार से बरबाद हो चुके दो दोस्ती निक और जैरी बेरोजगार होकर मेल एस्कोर्ट बन जाते हैं। परेशानी तब खड़ी होती है जब उन्हें अब अपनी दोस्ती की भी परीक्षा देनी पड़ती है।
कलाकार: जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण निर्देशक: रोहित धवन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
विध्वंसक दी डिस्ट्रॉयर (एक्शन): एक पढ़ा - लिखा व्यक्ति देवा डॉन के साथ काम करना चाहता है। जब एक लड़का चिट्टी देवा के गैंग में शामिल होता तो उसकी मौत का झूठा इल्जाम देवा पर आ जाता है। क्या देवा अपने आप को निर्दोष साबित कर पाएगा?
कलाकार: सूर्या सिवाकुमार, तमन्ना, कोईना मित्रा निर्देशक: के.वी. आनंद

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
खिलाड़ियों का खिलाड़ी (एक्शन): अपने भाई को खोजते हुए अक्षय मल्होत्रा एक महिला डॉन से मिलता है। महिला डॉन का भरोसा जीतने और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए अक्षय को एक शक्तिशाली आदमी से लड़ना पड़ता है।
कलाकार: रवीना टंडन, अक्षय कुमार, रेखा निर्देशक: उमेश मेहरा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
हिम्मतवाला (एक्शन): एक इंजीनियर जब अपने गांव लौट कर आता है तो अपनी मां और बहन की खराब हालत देखी व्यथित हो जाता है। अब वह उन लोगों को सबक सिखाने का फैसला करता है जिन्होंने उसकी मां और बहन को इस अवस्था में पहुंचा दिया है।
कलाकार: श्रीदेवी, जीतेन्द्र निर्देशक: के राघवेन्द्र राव