1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (16 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (16 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 16 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
शोला और शबनम (एक्शन): दिव्या, करण से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। परंतु करण का दोस्त और दिव्या पर मरने वाला बाली, दिव्या को पाना चाहता है। वह दोनों के बीच के संबंधों को बिगाड़ना चाहता है।
कलाकार: दिव्या भारती, गुलशन ग्रोवर निर्देशक: डेविड धवन

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
शैतान (एक्शन): पांच अमीर दोस्तों की कहानी जो अपने पैसे के नशे में चूर रहते हैं। परेशानी तब खड़ी होती है जब उनसे एक एक्सीडेंट हो जाता है और खुद को बचाने के लिए उन्हें कई झूठ बोलने पड़ते हैं।
कलाकार: कल्कि कोएचलिन, राजीव खंडेलवाल, शिव पंडित निर्देशक: बिजॉय नाम्बियार

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
सुहाग (थ्रिलर): कॉलेज दोस्त अजय और राज हर समय एक दूसरे से मजाक करते रहते हैं और कई बार परेशानी में पड़ जाते हैं। अजय की जिंदगी बदल जाती है जब उसे पता चलता है कि उसका असली नाम कुछ और है।
कलाकार: करिश्मा कपूर, अक्षय खन्ना, अजय देवगन निर्देशक: संदेश कोहली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
काल (थ्रिलर): एक टाईगर एक्सपर्ट, उसकी पत्नी, दो पर्यटक वाइल्डलाइफ पार्क में घूमने जाते हैं। उनके पीछे एक शक्तिशाली भूत लग जाता है। अब इन सभी को अपनी जिंदगी बचा कर भागना है।
कलाकार: जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन निर्देशक: सोहम शाह

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
गायब (ड्रामा): अपनी जिंदगी से तंग आ चुका विष्णु, भगवान से खुद को गायब कर देने की प्रार्थना करता है ताकि वह खुशी से जी सके। उसके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहता जब उसकी यह इच्छा पुरी हो जाती है। क्या सचमुच बदलेगी विष्णु की जिंदगी?
कलाकार: अंतरा माली, तुषार कपूर निर्देशक: प्रवल रमन