मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (16 जुलाई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 16 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
मेरा बदला (एक्शन): एक लड़की नागावल्ली को नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलता है। पुरस्कार मिलने के बाद से वह अपने जीवन में अलग अनुभव करने लगती है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए उसका परिवार उसे आचार्य और डॉ. विजय के पास ले जाता है।
कलाकार: वेंकटेश, अनुष्का शेट्टी, रिचा गंगोपाध्याय निर्देशक: पी वासू
जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
पीपली लाइव (ड्रामा): सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली मदद प्राप्त करने के लिए किसान नत्था आत्महत्या करने को तैयार हो जाता है। जब यह बात मीडिया तक पहुंचती है तो पूरी मीडिया उस छोटे से गांव में इकट्ठा हो जाती है। तब शुरू होती है राजनीति और मीडिया की दौड़।
कलाकार: रघुवीर यादव, नसीरूद्दीन शाह, मलाइका शिनॉय निर्देशक: अनुष्का रिजवी
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
रागादा (एक्शन): सत्या नौकरी की तलाश में हैदराबाद आता है और गैंगस्टर जीके के साथ काम करने लगता है। पेडन्ना सत्या के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा बन जाता है। सत्या जीके के सभी दुश्मनों को खत्म करने की जिम्मेदारी लेता है।
कलाकार: नागार्जुन, अनुष्का, प्रियामिनी, रघु बाबू निर्देशक: वीरू पोटला
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
फंस गए रे ओबामा (कॉमेडी): अमेरिका में रहने वाला ओम रिसेशन के चलते बर्बाद हो जाता है। वह गांव में अपने पुरखों की संपत्ति बेचने आता है। तभी उसका अपहरण कर लिया जाता है। अब ओम कैसे इस परेशानी से निकल पाएगा?
कलाकार: नेहा धूपिया, रजत कपूर, अमोल गुप्ते निर्देशक: सुभाष कपूर
मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
डॉन नं. 1 (एक्शन): डॉन के साथ रहकर बड़ा हुआ एक लड़का गरीबों और असहायों की मदद करता है और उनके साथ न्याय करता है। परेशानी तब आती है जब एक पाकिस्तानी गैंगस्टर भारत में दिलचस्पी लेने लगता है और उसके साथ मिलकर काम करना चाहता है।
कलाकार: नागार्जुन, अनुष्का निर्देशक: लॉरेंस राघवेंद्र
फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
जलजला (एक्शन): एक शिव मंदिर में छुपे खजाने को हासिल करने अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग आ जाते हैं। वे सभी मिलकर भूकंप आने से पहले उस खजाने को हासिल करना चाहते हैं।
कलाकार: शत्रुघ्न सिन्हा, घर्मेन्द्र, करण कपूर निर्देशक: हरीश शाह

