1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (16 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (16 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 16 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
शराबी (ड्रामा): यह कहानी है एक अमीर और गैरजिम्मेदार पिता के बेटे की जो अकेलेपन का शिकार होकर शराबी बन जाता है।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, जयाप्रदा निर्देशक: प्रकाश मेहरा

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
हल्ला बोल (ड्रामा): अशफाक एक छोटे शहर का लड़का, मुंबई में फिल्मस्टार बन जाता है। उसकी जिंदगी की एक घटना सबकुछ बदल देती है। वह अपनी असल जिंदगी और स्टार छवि के बीच फंस जाता है।
कलाकार: अजय देवगन, विद्या बालन निर्देशक: राजकुमार संतोषी

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
हुकूमत की जंग (एक्शन): अपनी समाज से निकाले जा चुके सिवाजी और उनका परिवार विजाग में मजदूरी करके रहने लगते हैं। एक गुंडे के अत्याचार से परेशान हो चुके सिवाजी उसके खिलाफ आवाज उठाते हैं।
कलाकार: भानुप्रिया, प्रदीप सिंह रावत, श्रिया, प्रभास निर्देशक: विजयेंद्र प्रसाद

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
राजनीति (ड्रामा): एक राजनीतिक प्रताप परिवार की कहानी जिसमें वीरेंद्र प्रताप को मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए अपने चाचा का खून करना पड़ता है।
कलाकार: अर्जुन रामपाल, अजय देवगन, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर निर्देशक: प्रकाश झा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
अब तक छ्प्पन (एक्शन): फिल्म की कहानी है एक एंकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफसर की, जो अपनी बीवी के कातिल गैंगस्टर्स को ढ़ूढ़ - ढ़ूढ़ कर खत्म करता है।
कलाकार: नाना पाटेकर. रेवती निर्देशक: शिमित अमीन