1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (15 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (15 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 15 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
अपरिचित दी स्ट्रेंजर (एक्शन): सिस्टम को बदलने की इच्छा रखने वाला एक वकील जब कुछ नहीं कर पाता तो अपराधियों को सजा देने का अपना ही तरीका ईजाद कर लेता है। वह एक बहरूपिया बन शातिर तरीके से अपराधियों को एक - एक कर खत्म करने लगता है। पुलिस उसे खोजने में जुट जाती है।
कलाकार: विक्रम, विवेक निर्देशक: शंकर

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
एजेंट विनोद (एक्शन): एजेंट विनोद अपने सहकर्मी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के मिशन पर है। परेशानी तब खड़ी होती है जब उसे पता चलता है कि हत्या में जाने माने बिजनेसमेन का हाथ है।
कलाकार: करीना कपूर, सैफ अली खान, आदिल हुसैन निर्देशक: श्रीराम राघवन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
टेंगो चार्ली (एक्शन): जब भारत - पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है तो उत्तरी भारत में दंगे भड़क जाते हैं। आर्मी अफसर तरूण और उसकी बटालियन को कारगिल भेज दिया जाता है। कारगिल में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
कलाकार: अजय देवगन, बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी निर्देशक: मणिशंकर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
जोड़ी ब्रेकर्स (रोमांस): एक कुंवारा लड़का सिड डिवोर्स मैनेजिंग ऑफिसर के पद पर काम करता है। इस बिजनेस में सोनाली भी उसके साथ काम करने लगती है। परिस्थिति तब बदल जाती है जब उनका एक क्लाइंट उनसे नाराज हो जाता है।
कलाकार: माधवन, बिपाशा बसु निर्देशक: अश्विनी चौधरी

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
हम तुम्हारे हैं सनम (रोमांस): गोपाल अपनी पत्नी राधा पर शक करने लगता है। उसकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी तब बर्बाद हो जाती है जब राधा अपने दोस्त सूरज के करियर के बारे में अधिक ध्यान देने लगती है। क्या गोपाल कभी राधा को समझेगा और अपने स्वभाव को बदल पाएगा?
कलाकार: माधुरी दीक्षित, शाहरूख खान, सलमान खान निर्देशक: के. एस आदियमन