मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (15 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 15 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
सौगंध (ड्रामा): यह कहानी है एक मां और बेटे की जो गुंडे से खुद पर हुए अत्याचारों का बदला लेना चाहते हैं। बदला लेने के लिए वे सबसे पहले गुंडे की बेटी को अपनी तरफ करना चाहते हैं।
कलाकार: अक्षय कुमार, शांति प्रिया निर्देशक: राज सिप्पी
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
तनु वेड्स मनु (रोमांस): मनु, एक एनआरआई डॉक्टर भारत आता है और तनु से प्यार करने लगता है। ट्विस्ट तब आता है जब मनु को पता चलता है कि तनु का फिलहाल शादी करने का कोई मूड नहीं है।
कलाकार: आर माधवन, कंगना राणावत, जिमी शेरगिल निर्देशक: आनंद राय
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
गर्व (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पर शहर का गैंगस्टर अपने ही साथी को मारने का इल्जाम लगा देता है और नौकरी से निकलवा देता है। इसके अलावा उस के बारे में उसी की बहन से अफेयर होने की झूठी बात भी फैला देते हैं। अब पुलिस ऑफिसर उनसे अपनी इस बदनामी का बदला लेता है।
कलाकार: अरबाज खान, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान निर्देशक: पुनीत इसार
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
पाठशाला (ड्रामा): राहुल मुंबई के एक स्कूल में टीचर बन कर जाता है और बच्चों से अच्छे संबंध बना लेता है। बाद में उसे यह पता चलता है कि स्कूल मैनेजमेंट केवल पैसे कमाने को अपना लक्ष्य मानता है।
कलाकार: नाना पाटेकर, सुशांत सिंह, आयशा टाकिया, शाहिद कपूर निर्देशक: मिलिंद उके
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
प्यार की टक्कर (ड्रामा): यह एक गांव में ठाकुर के आतंक की कहानी है। ठाकुर गांव के दो प्रेमियों के बीच आकर उन्हें अलग कर देना चाहता है। क्या वो सफल हो पाता है?
कलाकार: चिरंजीवी, सरत कुमार निर्देशक: अशोक गायकवाड़

