1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (14 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (14 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 14 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

अनिल कपूर
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) शाम 5.15 बजे
मि. इंडिया (ड्रामा): एक आम आदमी जो अनाथ बच्चों का होस्टल चलाता है। उसको गैंगस्टर परेशान करता है। उस आदमी के हाथ एक ऎसी घड़ी लग जाती है जिससे वह गायब हो जाता है और गैंगस्टर से मि. इंडिया बन कर मुकाबला करता है।
कलाकार: अनिल कपूर, श्रीदेवी निर्देशक: शेखर कपूर

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
एजेंट विनोद (एक्शन): एजेंट विनोद अपने साथी को मारे जाने की जांच कर रहा है। जब उसे पता चलता है की साथी कि मौत के लिए बिजनेसमेन का हाथ है तो वह उनके खिलाफ सबूत जुटाने में लग जाता है।
कलाकार: सैफ अली खान, आदिल हुसैन, करीना कपूर निर्देशक: श्र्रीराम राघवन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
एक था सोलजर (एक्शन): एक मंत्री की लड़की छुट्टियों में घर से भाग जाती है। उसके पीछे एक गैंग लग जाती है जो पुरानी तलवार की खोज कर रही है। इस बीच एक जवान लड़का उसकी मदद के लिए आ जाता है।
कलाकार: एनटीआर जूनियर, इलिना, जैकी श्रॉफ निर्देशक: मेहर रमेश

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
ब्लू (एक्शन): सागर, सेम और आरव महासागर में छिपे एक खजाने की तलाश कर रहे हैं। फिल्म में कुछ ऎसी घटनाएं होती हैं जिनसे उनकी यह तलाश एक बुरा सपना बन जाती है।
कलाकार: अक्षय कुमार, राहुल देव, संजय दत्त, जायद खान, कैटरीना कैफ निर्देशक: एंथनी डीसूजा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
गैर (ड्रामा): एक अनाथ बच्चे को एक अमीर परिवार गोद ले लेता है जिससे परिवार की संपत्ति पर उसका अधिकार हो जाता है। उसके पीछे संपत्ति का असली वारिस लग जाता है।
कलाकार: रवीना टंडन, रीना रॉय, अजय देवगन निर्देशक: अशोक गायकवाड़