मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (13 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 13 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
नायक (ड्रामा): एक आम आदमी, राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए, एक दिन के लिए राज्य का मुख्यमंत्री बनने के प्रस्ताव को मान लेता है। इस एक दिन में वो जनता पर अपने काम से इतना प्रभाव जमा लेता है कि पॉलिटिकल लोग उसकी जान के पीछे पड़ जाते हैं। उसे मजबूरन पॉलिटिक्स में उतरना पड़ता है।
कलाकार: अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी निर्देशक: एस. शंकर
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
जोकर (कॉमेडी): अगस्त्य जब अपने गांव पागलपुर लौटता है और उसे यह जानकर बेहद दु:ख होता है कि उसका गांव भारत के नक्शे में ही नहीं है। अब वह अपने गांव को मशहूर बनाने की योजना बनाता है।
कलाकार: अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपदे, मिनिषा लांबा निर्देशक: शिरीष कुंदर
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
मक्खी (एक्शन): जानी और बिन्दू एक दूसरे से प्यार करते हैं मगर सुदीप जो बिन्दू से प्यार करता है जानी को मार देता है। फिल्म में नया ट्विस्ट तब आता है जब जानी का एक मक्खी के रूप में जन्म होता है। अब वह अपनी मौत का बदला लेता है।
कलाकार: सुदीप, सामंता निर्देशक: एस.एस राजामौली
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
रासकल्स (कॉमेडी): चेतन और भगत किसी को भी बेवकूफ बनाने में माहिर हैं। वे दोनों एक लड़की खुशी से प्यार करते हैं और उसका दिल जीतने की कोशिश करते हैं। इनका दुश्मन एंथनी, खुशी को किड्नेप कर लेता है। दोनों खुशी को बचाने में लग जाते हैं।
कलाकार: संजय दत्त, अजय देवगन, कंगना, अर्जुन रामपाल, लीसा हेडन निर्देशक: डेविड धवन
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
वास्तु शास्त्र (हॉरर): एक लेखक शहर से बाहर एक नए मकान में रहने चला जाता है। कुछ ही दिनों में उनका बच्चा कुछ अजीब घटनाएं देखता है और खून होना शुरू हो जाते हैं।
कलाकार: जेडी चक्रवर्ती, सुष्मिता सेन निर्देशक: सौरभ उषा नारंग

