1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (12 जून)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (12 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 12 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
आखिरी बाजी (एक्शन): एक आदमी अपने दोस्त की हत्या करने वाले अपराधी की खोज में लग जाता है। उसे पता चलता है कि उसके दोस्त को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना भाई है।
कलाकार: मंदाकिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा निर्देशक: असीम सामंता

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
गुलाल (ड्रामा): राजपुर के एक लॉ स्टूडेंट दिलीप को लोकल गैंग परेशान करती है। अपने अपमान का बदला लेने का निश्चय कर चुका दिलीप अनजाने में राजनीति में फंस जाता है।
कलाकार: राज सिंह चौधरी, केके मेनन, जेसी रंधावा निर्देशक: अनुराग कश्यप

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
खिलाड़ियों का खिलाड़ी (एक्शन): अपने भाई को बचाने के लिए अक्षय मल्होत्रा एक महिला डॉन के साथ काम करने लगता है। डॉन का भरोसा जीतने के लिए उसे एक खूंखार आदमी को मार कर अपने शरीर की ताकत दिखानी पड़ती है।
कलाकार: अक्षय कुमार, रवीना टंडन, रेखा निर्देशक: उमेश मेहरा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
भेजा फ्राय (कॉमेडी): एक संगीतकार और उसके दोस्त मिलकर हर हफ्ते एक पार्टी करते हैं जिसमें वे सबसे ज्यादा बेवकूफ लोगों को लेकर आते हैं और उसका मजाक बनाते हैं। इस बार वह अपने घर एक आदमी को ले आता है जो उसकी पूरी रात को बरबाद कर देता है।
कलाकार: रजत कपूर, विनय पाठक, मिलिंद सोमण निर्देशक: सागर बल्लरी

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
करन अर्जुन (एक्शन): दुर्गा के दो बेटे करन और अर्जुन अपने पिता की मौत का बदला लेते हुए मारे जाते हैं। सालों बाद दोनों भाई फिर जन्म लेते हैं और अपनी मां को न्याय दिलाते हैं।
कलाकार: सलमान खान, शाहरूख खान, काजोल, ममता कुलकर्णी निर्देशक: राकेश रोशन

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
गायब (ड्रामा): एक लड़का विष्णु, अपनी हर समस्या के लिए भगवान को दोषी ठहराता है और दुआ मांगता रहता है कि भगवान उसे अदृश्य कर दें। परेशानी तब आती है जब भगवान उसकी यह इच्छा पूरी कर देते हैं और उसे अदृश्य कर देते हैं।
कलाकार: अंतरा माली, तुषार कपूर निर्देशक: प्रवल रमन