1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (12 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (12 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 12 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
हंगामा (कॉमेडी): फिल्म की कहानी कई चरित्रों के इर्द गिर्द घूमती है जिनमें एक दूसरे को लेकर हुई गलतफहमी कई हास्यास्पद घटनाओं को जन्म देती है।
कलाकार: अक्षय कुमार, परेश रावल, आफताब शिवदासानी निर्देशक: प्रियदर्शन

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
प्यार का पंचनामा (कॉमेडी): तीन दोस्त रजत, विक्रांत और निशांत नोएडा में अलग - अलग आईटी कंपनियों में काम करते हैं। तीनों प्यार की चाह में लड़कियों के चक्कर में पड़ जाते हैं और उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।
कलाकार: नुशरत भरूचा, इशिता शर्मा, दिव्येन्दू शर्मा निर्देशक: लव रंजन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
सपूत (एक्शन): एक पुलिस अफसर और उसका गैंगस्टर भाई अपने पिता के हत्यारे धनेश्वर से बदला लेना चाहते हैं। क्या वो अपने इस मकसद में कामयाब हो पाएंगे?
कलाकार: अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी निर्देशक: जगदीश ए. शर्मा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
डॉन (एक्शन): 1978 की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक फिल्म है। यह कहानी है एक डॉन की जो पुलिस एंकाउंटर में मारा जाता है। पुलिस उसके गैंग की जानकारी निकालने के लिए डॉन के हमशक्ल को गैंग में शामिल करवा देती है।
कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर, बोमन ईरानी निर्देशक: फरहान अख्तर

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
घर का चिराग (ड्रामा): एक अमीर आदमी जिसकी पहली पत्नी मर चुकी है, एक लड़की से शादी कर लेता है। शादी के पांच साल बाद उस लड़की का प्रेमी लौट कर आता है और अपनी प्रेमिका की शादी के रहस्य को जानने की कोशिश में लग जाता है।
कलाकार: राजेश खन्ना, चंकी पांडे निर्देशक: सिकंदर भारती