मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (11 मई)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 11 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजेनं. 1 बिजनेसमेन (एक्शन): सुर्या, माफिया लीडर बनने का इरादा करके मुंबई जाता है। वह खुद की गैंग शुरू करता है और अपराधियों को अपने पास काम पर रख लेता है। कुछ दिनों बाद वह एक पुलिस अफसर की बेटी से प्यार करने लगता है।कलाकार: महेश बाबू, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज निर्देशक: पुरी जगन्नाथज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजेगॉड तुसी ग्रेट हो (कॉमेडी): एक आदमी अपनी जिंदगी की सभी परेशानियों के लिए भगवान को जिम्मेदार मानता है। भगवान उसके सामने आकर अपनी सारी शक्तियां उसे दे देते हैं। वो सोचता है कि शक्तियों के द्वारा वह दुनिया को बदल कर बेहतर बना देगा हैं। परंतु क्या वो ऎसा कर पाता है?कलाकार: प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, अमिताभ बच्चन निर्देशक: रूमी जाफरीस्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजेदबंग 2 (एक्शन): एक पुलिस अफसर चुलबुल पांडे, राजनीतिज्ञ के भाई को मार देता है। नेता चुलबुल की पत्नी पर जानलेवा हमला करवा देता है। चुलबुल नेता से बदला लेने का फैसला करता है।कलाकार: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान निर्देशक: अरबाज खानस्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजेगर्व (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर को झूठे मामले में फंसा कर नौकरी से निकाल दिया जाता है। उसे अपने ही सहकर्मी के खून के इल्जाम में गिरफ्तार कर, अपनी ही बहन से नाजायज संबंध होने का आरोप लगा दिया जाता है। अब वह दुश्मनों से बदला लेना चाहता है।कलाकार: अरबाज खान, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी निर्देशक: पुनीत इस्सारफिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजेमालामाल वीकली (कॉमेडी): एक लॉटरी बेचने वाले को पता चलता है कि उससे लॉटरी टिकिट खरीदने वाले किसी ग्राहक की लॉटरी खुली है। परेशानी तब खड़ी हो जाती है जब उसे पता चलता है कि टिकिट का असली मालिक मर चुका है।कलाकार: रितेश देशमुख, रीमा सेन, परेश रावल निर्देशक: प्रियदर्शन