1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (11 जून)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (11 जून)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 11 जून को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
शान (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर शिवकुमार अपने दो अपराधी भाईयों के साथ रहता है। एक केस की वजह से शिवकुमार को मार दिया जाता है। अब दोनों भाई मिलकर उसकी मौत का बदला लेना चाहते हैं।
कलाकार: अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, शशि कपूर निर्देशक: रमेश सिप्पी

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.30 बजे
हंगामा (कॉमेडी): गांव में रहने वाला एक अमीर बिजनेसमेन अपनी पत्नी के साथ शहर में रहने चला आता है। फिल्म में सभी किरदारों द्वारा एक दूसरे को गलत समझने से कई हास्यास्पद घटनाएं निर्मित होती हैं।
कलाकार: अक्षय ख़न्ना, परेश रावल, आफताब शिवदासानी निर्देशक: प्रियदर्शन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
मर मिटेंगे (एक्शन): टोनी निहारिका को गुंडों से बचाता है और उससे प्यार करने लगता है। निहारिका की दोस्त चित्रा टोनी को एक आदमी को जान से मारते हुए देख लेती है और उसे गलत समझने लगती है।
कलाकार: एनटीआर राव जूनियर, तमन्ना भाटिया, प्रकाश राज निर्देशक: रेड्डी सुरेंदर

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
बादशाह (एक्शन): एक छोटे से प्राइवेट डिटेक्टिव को सीबीआई गलती से अपना अधिकारी समझ लेती है जिसका कोड वर्ड ‘बादशाह’ होता है। इस गलतफहमी के कारण डिटेक्टिव सीबीआई और अपराधियों के बीच फंस जाता है।
कलाकार: शाहरूख खान, ट्विंकल खन्ना, राखी गुलजार निर्देशक: अब्बास मस्तान

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
मेरी जंग (एक्शन): जब मास एक गैंगस्टर की बेटी अंजली से शादी करने का फैसला करता है तो गैंगस्टर उस पर हमला करवा देता है। इस हमले मे मास का दोस्त आदी मारा जाता है। अब मास आदी की मौत का बदला लेने का निश्चय करता है।
कलाकार: नागार्जुन, चार्मी कौर, ज्योतिका निर्देशक: लॉरेंस राघवेन्द्र

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
मंगल पांडे (एक्शन): अंग्रेजों के खिलाफ पहली बार आवाज बुलंद करने वाले सैनिक मंगल पांडे की ऎतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म। उसने एक अंग्रेजी अधिकारी की जान भी बचाई और दोनों लंबे समय तक दोस्त रहे।
कलाकार: आमिर खान, अमीषा पटेल, रानी मुखर्जी निर्देशक: केतन मेहता