मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (11 अप्रैल)
हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 11 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।
WD WD |
डॉन 2 (एक्शन): एशिया में अपने आतंक का अधिपत्य जमाने के बाद डॉन अब यूरोप की तरफ रूख करता है। यूरोप में डॉन बर्लिन अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच फंस जाता है। अब खुद को बचाने के लिए उसे झूठ और फरेब का सहारा लेता पड़ता है।
कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, बोमन ईरानी निर्देशक: फरहान अख्तर
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
ऑल दी बेस्ट (कॉमेडी): एक लड़का अपने बड़े भाई की नजरों में अच्छा बने रहने के लिए उनसे कई झूठ बोलता है। उसके भाई का अचानक उससे मिलने आना फिल्म में हास्यास्पद घटनाओं को जन्म देता है।
कलाकार: अजय देवगन, बिपाशा बसु, फरदीन खान, संजय दत्त निर्देशक: रोहित शेट्टी
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
सिंघम (एक्शन): एक ईमानदार पुलिस अफसर बाजीराव सिंघम की कहानी जो अन्याय कभी सहन नहीं करता। किस्मत उसे एक पॉलिटिशियन और डॉन जयकांत शिकरे के सामने लाकर खड़ा कर देती है।
कलाकार: अजय देवगन, काजल अग्रवाल, प्रकाश राज निर्देशक: रोहित शेट्टी
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दिल तो बच्चा है जी (कॉमेडी): फिल्म की कहानी है तीन आदमियों की जो अपने जीवन में सच्चे प्यार की तलाश कर रहे हैं। क्या उन्हें सच्चा प्यार मिल पाता है?
कलाकार: अजय देवगन, इमरान हाशमी, ओमी वैद्य निर्देशक: मधुर भंडारकर
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
इन्द्र दी टाईगर (एक्शन): एक आदमी अपने शहर में पानी के लिए लड़ रहे दो परिवारों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश करता है। इस समस्या से लड़ते हुए वह दुश्मन परिवार की लड़की से शादी करने को तैयार हो जाता है।
कलाकार: चिरंजीवी, सोनाली बेन्द्रे निर्देशक: गोपाल बी.

