1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (10 अप्रैल)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (10 अप्रैल)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 10 अप्रैल को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
सलाखें (एक्शन): एक स्कूल टीचर और सोशल वर्कर बच्ची के अपहरण का चश्मदीद गवाह बन जाता है। अपहरणकर्ताओं के दबाव के चलते स्कूल टीचर आत्महत्या कर लेता हैं। सालों बाद उसका बेटा विशाल अपराधियों से अपने पिता की मौत का बदला लेता है।
कलाकार: अनुपम खेर, रवीना टंडन, सनी देओल निर्देशक: गुड्डू धनोआ

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
लव आज कल (रोमांस): वर्तमान की टेक्नोलॉजी वाली दुनिया में प्यार जल्दी होने वाली और उतनी ही जल्दी खत्म होने वाली भावना बन चुकी है। फिल्म में दो प्रेमी कुछ दिनों के प्रेम संबंधों के बाद अलग हो जाते हैं मगर एक दूसरे का दिल टूट जाने और असफलताओं का सामना करने के बाद फिर एक हो जाते हैं।
कलाकार: सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण निर्देशक: इम्तियाज़ अली

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
सुहाग (थ्रिलर): दो कॉलेज दोस्त अजय और राज हमेशा एक दूसरे से झूठ बोलकर मजाक करते रहते हैं। जब अजय को जब यह पता चलता है कि उसका असली नाम कुछ और है तो उसकी जिंदगी में परेशानी आ जाती है?
कलाकार: अजय देवगन, करिश्मा कपूर, अक्षय कुमार निर्देशक: संदेश कोहली

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
वीर (एक्शन): पृथ्वी अपने दुश्मन ज्ञानेन्द्र सिंह और अंग्रेजों से बदला लेना चाहता है। वो अपने बेटे वीर को इस काम के लिए इस्तेमाल करता है। वीर, ज्ञानेन्द्र सिंह के बेटे को मार देता है मगर उसकी बेटी से प्यार करने लगता है।
कलाकार: सलमान खान, जरीन खान, सोहेल खान निर्देशक: अनिल शर्मा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
काला सोना (एक्शन): एक आदमी अपने पिता के हत्यारे से उनकी मौत का बदला लेना चाहता है। मगर उसे पता चलता है कि वह हत्यारा आज ड्रग डीलर बन चुका है।
कलाकार: परवीन बाबी, फिरोज़ खान निर्देशक: रविकांत नागाईच