1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख

‘छोटी बहू’ में होली की मस्ती

छोटी बहू
होली का माहौल बनने लगा है और छोटे परदे पर कुछ विशेष कार्यक्रम प्रसारित होने वाले हैं। इसी सिलसिले में जी टीवी के धारावाहिक ‘छोटी बहू’ का एक विशेष एपिसोड तैयार किया गया है जिसका प्रसारण 18 मार्च को शाम 7.30 पर होगा। इस एपिसोड में धारावाहिक की कहानी तो आगे बढ़ेगी ही, साथ ढेर सारी सेलिब्रिटीज भी इसका खास आकर्षण साबित होगी।

कहानी के मुताबिक राधिका (रुबीना दलाईक) से देव (अविनाश सचदेव) प्यार करने लगा है, लेकिन इजहार नहीं कर पाया है। इसलिए वह राज पुरोहित के यहाँ होली का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करता है जिसमें राधिका सहित कई लोगों को आमंत्रित किया जाता है। उसका मकसद यह है कि रंगो के इस त्योहार पर वह अपने दिल की बात राधिका को बता सके।

PR


कवि सम्मेलन और ठुमके
छोटी बहू के इस महाएपिसोड में जी टीवी पर प्रसारित होने वाले अन्य धारावाहिकों के किरदार अर्चना (अंकिता लोखंडे), मानव (सुशांत सिंह राजपूत), मोना (सारा खान), अनुकल्प (निशांत मलकानी), रुद्र (इकबाल खान), गौरी (बिन्नी शर्मा), लक्ष्मी (विभा आनंद), आभा (सुहासी धामी) आदि नजर आएँगे। ये सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

जहाँ एक ओर संभावना सेठ दिल वालों के दिल का करार लूटने और मेरे होंठ रसीले पर परफॉर्म करेंगी तो दूसरी ओर कश्मीरा शाह यूपी वाला ठुमका लगाओ पर दबंग के सोनू सूद के साथ ठुमके लगाती हुई दिखाई देंगी। भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी इनका साथ देंगे। हास्य कवि सम्मेलन के बिना होली अधूरी सी लगती है, लिहाजा एहसान कुरैशी, सुनील पॉल, मोसेस और सुगंधा मिश्रा अपनी रचनाओं के जरिये हँसाएँगे। जय भानुशाली और माही विज ‘जोर का झटका है जोरो से लगा’ पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

PR


छोटी बहू को पसंद है सूखी होली
फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग के दौरान छोटी बहू में राधिका का किरदार निभा रही रुबीना ने बताया कि इन सब प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों को देव और राधिका के बीच कुछ रुमानी पल भी देखने को मिलेंगे। रुबीना के अनुसार उन्हें सूखी होली खेलना बहुत पसंद है क्योंकि इससे पानी की काफी बचत होती है।

चूँकि वे अब एक्टिंग की दुनिया में आ गई हैं इसलिए होली के दिन वे घर पर रहना ही पसंद करती हैं। होली को अपना पसंदीदा त्योहार बताते हुए वे कहती हैं कि इस अवसर पर रंग लगाकर पुराने गिले-शिकवे भूल जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें