1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
  4. राखी का स्वयंवर या फुलटाइम नौटंकी

राखी का स्वयंवर या फुलटाइम नौटंकी

राखी के जाल में फँसा इलेश

राखी
WD
WD
एनडीटीवी इमेजिन पर हाल ही प्रसारित होने वाला रिएलिटी शो 'राखी का स्वयंवर' जिस धमाकेदार समारोह के साथ शुरू हुआ था। उस धमाकेदार तरीके से उसका अंत नहीं हुआ। इस रिएलिटी शो का अंत बगैर किसी निष्कर्ष के बेहद ही फूहड़ और निराशाजनक तरीके से हुआ।

इस शो के अवसान की कड़ी को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि आजकल के रिएलिटी शो रिएलिटी कम और नौटंकी अधिक सिद्ध हो रहे हैं। जिसमें हकीकत नाम मात्र की और धोखाधड़ी सर्वाधिक है।

नौटंकीबाज है राखी :
आइटम गर्ल के नाम से विख्यात राखी सावंत इस रिएलिटी शो में भी नौटंकीबाज ही सिद्ध हुई। राखी जिस चालाकी व दोयम दर्जे के व्यवहार के कारण सुर्खियों में रहती थी इस शो के अंत में भी राखी वैसी ही साबित हुई। इस आइटम गर्ल ने अपनी बिगड़ी छवि को सुधारने के लिए इमेजिन के मंच का भरपूर इस्तेमाल किया और लोगों की खूब सहानुभूति बटोरी परंतु अंत में राखी ने अपना असली रंग दिखाते हुए बड़ी ही चतुराई से स्वयंवर की धधकती आग पर रिंग सेरेमनी रूपी जल के छींटे डालकर इस कार्यक्रम की पूर्णाहूति भी कर ली।

इलेश के अलावा बाकी दो मानस और क्षितिज राखी को बखूबी जानते थे इसलिए उनमें राखी को पत्नी रूप में चुनने का उत्साह कुछ कम ही नजर आया। वो दोनों ही ऐसे लड़के थे, जो शायद राखी से शादी करने में बाद में किनारा कर जाते और राखी का सारा रचा रचाया खेल बिगड़ जाता
हालाँकि 'राखी के स्वयंवर' में राखी के द्वारा हर दूल्हे को बजा-ठोककर देखने से दर्शकों को कुछ समय के लिए यह भ्रम जरूर हुआ था कि राखी अब सुधर चुकी है और वह कोई नौटंकी नहीं बल्कि वाकई में शादी करने की इच्छा रखती है परंतु स्वयंवर के अंत में जब राखी ने मुस्कुराते हुए यह कहा कि 'मैं शादी के लिए कुछ वक्त चाहती हूँ इसलिए इस स्वयंवर में मैं शादी नहीं करूँगी। यहाँ केवल रिंग सेरेमनी ही होगी।'

राखी के मुँह से ये शब्द सुनते ही दर्शकों का भ्रम टूट गया और उनके मुँह से यही शब्द निकला कि 'नौटंकीबाज है राखी।' यही कारण है कि इस स्वयंवर के अंत को लेकर किए गए कई सर्वेक्षणों के नजीतों में यह रिएलिटी शो राखी की नौटंकी ही सिद्ध हुआ।

वेबदुनिया डॉट कॉम के सर्वेक्षण में भी 'राखी के स्वयंवर' को नौटंकी कहने वाले लोगों का प्रतिशत 81 है, जबकि इसे हकीकत कहने वाले लोग केवल 19 प्रतिशत ही है।

राखी के जाल में फँसा इलेश :
हर किसी के मुँह में अपनी मनचाही बात डालकर बुलवाने वाली राखी ने खुले दिल से स्वयंवर में बचे शेष तीन लड़कों व उनके परिवारवालों का खूब प्यार बटोरा परंतु उतनी ही जल्दी उसने उन्हें राखी को बहू रूप में चुनने का जिंदगी का एक बड़ा धोखा खाने से भी बचा लिया। राखी के स्वयंवर में पूरी दुनिया के सामने बदनाम हुए तो इलेश, मानस और क्षितिज, जिन्हें दिखावे के लिए राखी पर प्यार जताने का ढोंग करना पड़ा। भगवान के शुक्र से मानस और क्षितिज तो राखी रूपी माया के आकर्षण जाल में फँसने से बच गए परंतु विदेशी बाबू इलेश इस देसी और चालू मेम के जाल में आखिरकार फँस ही गया।

WD
WD
लखपति विदेशी बाबू का राखी के जाल में फँसना स्वभाविक ही था क्योंकि दूर परदेश में रहने वाला इलेश राखी के पैतरों व चालबाजी से पूरी तरह वाकिफ नहीं था। इलेश के अलावा बाकी दो मानस और क्षितिज राखी को बखूबी जानते थे इसलिए उनमें राखी को पत्नी रूप में चुनने का उत्साह कुछ कम ही नजर आया।

वो दोनों ही ऐसे लड़के थे, जो शायद राखी से शादी करने में बाद में किनारा कर जाते और राखी का सारा रचा रचाया खेल बिगड़ जाता। यही कारण था कि राखी रूपी मैना बड़ी ही समझदारी से परूजनवाला परिवार के घोंसले में कब्जा जमा बैठी और इस तरह दूरियों के कारण हकीकत से अनभिज्ञ परूजनवाला फेमिली भी उतनी ही आसानी से राखी के मोहजाल में फँस गई।

कौन बना मूर्ख जनता या वर :
राखी के स्वयंवर के पहले से इस रचे-रचाए नाटक में बड़े ही रोचक ढंग से जनता को मूर्ख बनाया गया और अपना काम निकाला गया। स्वयंवर की शुरूआत से ही चैनल वालों की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आया और उसी के साथ राखी की पॉपुलैरिटी भी देश-विदेश में हुई, जो इन दोनों के लिए बहुत फायदे का सौदा रहा परंतु इस रिएलिटी शो में हकीकत के दर्शन करने वाली जनता को तो अंत में मायूसी ही हाथ लगी।

जब चैनल वालों को लगा कि दर्शक अब राखी को सात फेरों के बंधन में बँधे देखना चाहते हैं तब उन्होंने जनता को भ्रमित कराने का सारा दारोमदार चालबाज राखी को देकर खुशी-खुशी इस रिएलिटी शो का पटाक्षेप करा दिया।
लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा